फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The problem now becomes shabby street

जर्जर सड़क बन गई अब समस्या

Thu, 19 Feb 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 19 Feb 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
The problem now becomes shabby street

सीएम समेत तमाम अफसरों को प्रार्थनापत्र देने के

विज्ञापन
बावजूद अब्दुल्लानगर की मुख्य सड़क समेत अंदर के मार्ग नहीं बनने से ग्रामीणों में रोष है। इमरान बेग, हनीफ, रमाप्रसाद, वकील, जुल्फिकार, लड्डन व अवतार आदि ने बताया कि मुख्य सड़क विगत 7 वर्षों से अत्यंत जर्जर है।

बरसात में सड़क व नाली टूटने के बाद से अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। ग्राम प्रधान से कई बार फरियाद की गई, पर सुनवाई नहीं की गई। इसके बाद से गत 13 अक्तूबर 14, व 12 जनवरी 15 को भी पत्र देकर सीएम से परेशानी से निजात दिलाने की मांग की गई, पर अब तक सुनवाई नहीं हुई है।

गांव वालों के अनुसार मुख्य सड़क के अलावा गांव के होली चौराहे से उत्तर दिशा को जाने वाली सड़क पर भी हर मौसम में कीचड़ जमा रहता है। एक धर्मस्थल तक जाने में भी लोगों को कठिनाई होती है। ग्रामीणोें ने सीएम से सड़कोें की हालत में सुधार की फरियाद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed