फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The power of gecko flown 12 localities

छिपकली ने उड़ाई 12 मोहल्लों की बिजली

Mon, 17 Oct 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 17 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
The power of gecko flown 12 localities
शहर की बिजली गुल - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। चरौली पावर हाउस में कंप्यूटर रीडिंग सिस्टम (सीटी) में शनिवार रात में छिपकली घुसने से 33 हजार लाइन के फ्यूज उड़ गए। इससे करीब 6 घंटे तक हरदोई देहात क्षेत्र के 12 मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति बंद रही। इसके अलावा सिटी पावर हाउस में देर रात चूहा घुसने से 11 हजार लाइन की सप्लाई मशीन में फाल्ट आ गई। इससे शहर की बिजली डेढ़ घंटे तक गुल रही।

विज्ञापन


शनिवार रात लगभग 8:35 बजे चरौली पावर हाउस के कंप्यूटर रीडिंग सिस्टम (सीटी) में छिपकली घुस गई। इससे सभी फ्यूज उड़ गए। फ्यूज उड़ने से हरदोई देहात क्षेत्र के पिहानी चुंगी, रद्देपुरवा रोड, अब्दुल पुरवा, बढ़ैयन पुरवा, महेंद्र नगर, आजाद नगर, बाबू पत्रकार वाली गली, आवास विकास कॉलोनी, लखनऊ चुंगी, रामनगर कॉलोनी, सरकुलर रोड के मोहल्लों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन


छिपकली घुसने की जानकारी होने पर विद्युत विभाग के कर्मचारी पहुंचे। शनिवार-रविवार की रात 2:41 बजे फ्यूज ठीक किए जा सके। विद्युत आपूर्ति करीब छह घंटे बाधित रही। पंखा न चलने से लोग मच्छरों से परेशान हो गए। रात 2:41 बजे विद्युत आपूर्ति चालू होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। उधर, सिटी पावर हाउस में भी शनिवार रात 1:30 बजे ओपीडी (सप्लाई मशीन) में चूहा घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे फाल्ट हो गया। चूहा घुसने से तीन फीडरों की आपूर्ति बाधित हो गई। इससे जुड़े नुमाइश चौराहा, सुभाषनगर, बैटगंज, एमजी मार्ग, धर्मशाला रोड, सांडी रोड के कौशलपुरी, ऊंचाथोक, आलूथोक समेत कई मोहल्लों की बिजली सुबह 3 बजे तक गुल रही। बिजली के आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ सदर दिलीप यादव ने बताया कि बिजली आपूर्ति दोनो पावर हाउस में तकनीकी खराबी आई थी। आपूर्ति देर रात चालू करा दी गई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed