फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The performance of the socialist pension BKU

समाजवादी पेंशन को भाकियू का प्रदर्शन

Wed, 24 Jun 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 24 Jun 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
The performance of the socialist pension BKU

प्रदेश सरकार की समाजवादी पेंशन योजना से पात्रों को

विज्ञापन
लाभान्वित करने को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने पात्रता सूची में शामिल लोगों को लाभान्वित न करने का आरोप लगाया और एडीएम को ज्ञापन देकर पात्रों का चयन कर लाभान्वित करने की मांग की।

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के तत्वावधान में तमाम महिला-पुरुषों ने कलक्ट्रेट में नारेबाजी की। प्रदेश सरकार की समाजवादी पेंशन योजना से विकास खंड बेहंदर की ग्राम सभा समौधा के मजरा सैदूपुर के लोगाें की समस्या बताते हुए कहा कि गांव के पात्रों को महामाया गरीब आर्थिक मदद योजना में चयन के बाद से पेंशन मिल रही थी।

योजना का नाम बदलने के  बाद रानी लक्ष्मीबाई पेंशन योजना में भी धनराशि दी गई, पर समाजवादी पेंशन योजना में पात्रों को लाभान्वित नहीं किया गया। बताया कि सभी लाभार्थियों की पत्रावलियां शासन को भेजी जा चुकी थी, जिसकी जांच कराई तो नाम पात्रता सूची में भी थे, पर अभी तक पात्र लाभार्थियों में रामा, शिवकली, रेनू, गुड़िया, गीता, माया, नत्था, रामरानी, रामकली व गुड्डी समेत 30 पात्रों को पेंशन नहीं भेजी गई।

इससे जरूरतमंद पात्र प्रतिदिन चक्कर लगाते हैं। उन्होंने पात्रों का चयन कराने की मांग की। भाकियू जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण आर्य ने बताया कि पिहानी के जहानीखेड़ा मार्ग पर स्थित ग्राम बर्रा बुखारपुर के पास सड़क पर कोई ब्रेकर न होने की वजह से तेज रफ्तार वाहन ने 12 जून को रामनरेश की पुत्री को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

भाकियू ने 10 जुलाई तक ब्रेकर न बनने पर मार्ग पर धरना प्रदर्शन कर चक्का जाम करने की चेतावनी दी है। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने ने अपर जिलाधिकारी लक्ष्मी शंकर सिंह को कार्रवाई करने के लिए एक ज्ञापन भी दिया। इस मौके पर हरिपाल सिंह, राम पट्टे, मुंश्ी पाल, विष्णुपाल, रामपाल और रामऔतार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed