फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The open sky , while the wait

बाहर खुला आसमां, नीचे करते इंतजार

Wed, 09 Sep 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Wed, 09 Sep 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
The open sky , while the wait

जिला कारागार में गुनाहोें की सजा काट रहे बंदी और

विज्ञापन
कैदियों से मिलाई करने वालों को जेल के बाहर कोई प्रतीक्षालय न होने से खुले आसमां के नीचे घंटों इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में बारिश होने पर सिर छिपाने के लिए उन्हें खासी दिक्कत होती। हैरत की बात है कि इसकी जानकारी होने के बावजूद संबंधित जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।

पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन से रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर स्थित जिला कारागार के बाहर बंदियों से मिलाई करने वालों के बैठने के लिए अर्से पहले एक प्रतीक्षालय बनाया गया था, जो जर्जर हालत में पहुंच गया। बारिश के दौरान इसमें भी पानी टपकता है। इसके चलते लोगोें को जेल के बाहर खुले आसमां के नीचे अपने नंबर के आने का इंतजार करना पड़ता है।

मंगलवार को पूर्वाह्न पौने ग्यारह बजे एक ओर मिलाई के लिए नंबर लगाने वालाें की भीड़ लगी हुई थी, दूसरी ओर मुख्य गेट पर मिलने वालों की कतार लगी थी। भीड़ अधिक होने पर यह लाइन सड़क पर आ र्गई। ऐसे में तेज धूप से परेशान कुछ महिलाएं पेड़ के नीचे बैठ गई।

यहां लाइन मेें लगे रामकिशन, पप्पू, दीनदयाल, रामआसरे आदि ने बताया कि इससे पहले भी जब वह लोग यहां अपनों से मिलने के आए तो उन्हेें लाइन में लगकर काफी देर इंतजार करना पड़ा। इस दौरान यदि बारिश होती है, तो मिलाई करने वालों को इधर-उधर ठिकाना खोजना पड़ता।

उधर, जिला कारागार मेें बंदियों की क्षमता करीब 800 है, जबकि इन दिनों करीब 1384 बंदी यहां बंद है। जेल प्रशासन की मानेे तो बंदियों की संख्या अधिक होने के बावजूद उनकी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी गई हैं। जेल में बनी बैरकों में फिलहाल तो रहने की पर्याप्त जगह है, यदि यह संख्या बढ़ती है तो व्यवस्था गड़बड़ा भी सकती है।

जिला कारागार के सामने जेल कर्मियों के लिए वर्षों पहले बनाए गए क्वार्टर भी जर्जर हो चुके हैं। जिसके चलते उन्हें रहना भी जान जोखिम मेें डालने जैसा है। ऐसे में कुछ क्वार्टर खाली भी करा दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed