फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The number of polling stations for voters in Gram Panchayats has decreased.

Hardoi News: मतदाताओं के साथ ग्राम पंचायतों में कम हो गए मतदेय स्थल

Fri, 12 Jun 2026 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
The number of polling stations for voters in Gram Panchayats has decreased.
हरदोई। ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची में मतदाता संख्या कम होने के साथ ही मतदेय स्थल भी कम हो गए हैं। इससे मतदान प्रक्रिया के लिए कम संख्या में पोलिंग पार्टियों का गठन कराना होगा। राज्य निर्वाचन आयोग की व्यवस्था के मुताबिक 900 मतदाता संख्या में एक मतदेय स्थल का निर्धारण किए जाने से जिले में 83 मतदेय स्थल कम हुए हैं।
विज्ञापन



राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनावों की तैयारियों को गति दी है हालांकि चुनाव में अभी वक्त है। आयोग की तरफ से ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची को अंतिम रूप दिए जाने के के साथ ही मतदेय स्थलों का भी संभाजन कराया गया है। मतदेय स्थलों के संभाजन की प्रक्रिया में मतदाताओं की संख्या और आयोग की व्यवस्था को आधार बनाया गया है। जिले की 1,293 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची को पुनरीक्षण और संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन के बाद जारी किया गया है। वर्तमान में जिले में 28,73,324 मतदाता हैं जबकि ड्राफ्ट रोल के प्रकाशन के समय जिले में 28,73,716 मतदाता थे। अंतिम मतदाता सूची में 392 मतदाता कम हो गए।
विज्ञापन

बताया गया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने 900 मतदाता संख्या पर एक मतदेय स्थल के निर्धारण की व्यवस्था दी है। नई व्यवस्था से 900 से कम मतदाता वाले मतदेय स्थलों पर संबद्ध मतदाताओं को पास के ही मतदेय स्थल से जोड़ा गया है। इससे मतदेय स्थलों की संख्या में भी कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में ड्राफ्ट रोल के प्रकाशन के लिए 1,829 मतदान केंद्रों पर 5,689 मतदेय स्थल थे। अब 1,293 ग्राम पंचायतों में 1,786 मतदान केंद्र रह गए हैं हालांकि मतदान केंद्रों के कम होने की वजह एक ही परिसर के स्कूलों का जुड़ जाना है जबकि मतदेय स्थलों की संख्या 4,606 रह गई है। जिले में 83 मतदेय स्थल कम हुए हैं।




ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के साथ ही संभाजन की पूरी कराई गई प्रक्रिया में मतदान केंद्र और मतदेय स्थलों का भी निर्धारण करा लिया गया है। जिले में परिषदीय स्कूलों में से एक ही परिसर में संचालित जूनियर और प्राथमिक स्कूल को संविलियन स्कूल की श्रेणी में लाए जाने से मतदान केंद्र की संख्या कम हुई है जबकि तय मतदाताओं की संख्या के आधार पर किए गए निर्धारण से मतदेय स्थल कम हुए हैं।

-अनुनय झा, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed