फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The number of patients increased due to the change in weather. There are more patients with stomach ache and fever.

Hardoi News: मौसम में बदलाव से बढ़े मरीज पेट दर्द और बुखार के रोगी ज्यादा

Wed, 01 Oct 2025 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
The number of patients increased due to the change in weather. There are more patients with stomach ache and fever.
हरदोई। मौसम में बार-बार बदलाव से लोग अधिक बीमार हो रहे हैं। मौसम में कभी ठंडक घुल जाती है तो कभी उमस से गर्मी हो जाती है। इस कारण सर्दी, बुखार और डायरिया की चपेट में आकर लोग इलाज कराने पहुंच रहे हैं। ओपीडी में रोजाना मरीज बढ़ रहे हैं। बुधवार को करीब तीन सौ मरीज चिकित्सक को दिखाने पहुंचे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला अस्पताल में इन दिनों बुखार और डायरिया के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। मरीजों में मलेरिया, उल्टी-दस्त और पेट में दर्द के लक्षण सामने आ रहे हैं। मेडिसिन विभाग में बुधवार को करीब 267 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें से डेढ़ सौ से अधिक बुखार और इतने ही डायरिया के मरीजों को चिकित्सक डॉ. विकास चंद्र विद्यार्थी ने परामर्श दिया। चिकित्सक ने बताया कि मौसम कभी धूप और कभी बारिश का हो रहा है। ऐसे में वायरल और डायरिया के मरीज अधिक आ रहे हैं।
विज्ञापन




बच्चों में बीमारियों का खतरा सबसे अधिक

डॉ. विकास चंद्र विद्यार्थी ने बताया कि बच्चों को जंक फूड व फास्ट फूड खाने से बचाएं। फल, सब्जियां, लस्सी, जूस खाने व पीने को दें। घर के फर्श को साफ रखें। बच्चे को पर्याप्त तरल पदार्थ दें। बच्चे में किसी बीमारी के लक्षण दिख रहे हैं तो तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मास्क का प्रयोग करें

मौसम में नमी के कारण बैक्टीरियल और वायरल संक्रमण तेजी से फैलते हैं। चिकित्सक ने सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीजों से दूरी बनाए रखने और मास्क पहनने की सलाह दी। बुजुर्ग, बच्चे और पहले से बीमार लोग अधिक प्रभावित हो रहे हैं। ओपीडी में बुखार, पेट दर्द, चर्म रोग, सांस संबंधी समस्या, एनीमिया और ब्लड प्रेशर के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed