{"_id":"b5685cf68c24b80ec5e3d7b51cecd712","slug":"the-necklace-student-but-skepticism-remains-scholarship-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र गए हार, वजीफे पर संशय बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र गए हार, वजीफे पर संशय बरकरार
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Sat, 25 Jul 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योेजना में
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को धनराशि मिलेगी या नहीं इसको लेकर अभी भी संशय बना हुआ
है, जबकि प्रतिदिन काफी संख्या में छात्र-छात्राएं समाज कल्याण विभाग में
जानकारी करने को पहुंचते हैं। जिनको फिलहाल तो प्रत्यावेदन शासन को भेजने
की बात बताई जा रही, जबकि शासन से अभी कोई अन्य निर्देश नहीं आए।
शासन से अभी तक छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के अंतर्गत लाभ नहीं मिल सका है। ज्ञात हो कि वित्तीय वर्ष 14-15 में चयनित किए गए छात्र-छात्राओं में से तमाम ऐसे भी जिनको किसी न किसी कमी की वजह से योजना का लाभ नहीं मिल सका, जिससे आए दिन समाज कल्याण विभाग में जानकारी करने वाले छात्र-छात्राओं की लंबी लाइन लगी रहती है।
जिले में करीब 16 हजार छात्र-छात्राओं को लाभ नहीं मिल सका। इनमें तमाम ऐसे हैं, जो पात्र होने के बावजूद लाभान्वित होने से रह गए। हालांकि, अब ऐसे लोगों को शासन ने लाभान्वित करने को प्रत्यावेदन देने के निर्देश दिए हैं। जिसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है। जिसके बाद अभी तक कोई नए निर्देश नहीं आए हैं।
फिलहाल तो छात्र-छात्राओं का वजीफा व शुल्क प्रतिपूर्ति आने में संशय बना हुआ है। जिला समाज कल्याण अधिकारी एसएस श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्यावेदन भेजने के बाद ही कोई नया दिशा निर्देश आ सकता है। अभी तो छात्र-छात्राओं के प्रत्यावेदन भेजने की प्रक्रिया हो रही है।