फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The murder of the sweeper, the liquor party after looting from the dead

Hardoi News: आग से किसानों की 200 बीघा फसल जलकर राख

Fri, 07 Apr 2023 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
The murder of the sweeper, the liquor party after looting from the dead
बावन। शाहाबाद और बावन के लोनार कोतवाली क्षेत्र के कई गांवों के खेतों में लगी आग लगने से 200 बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने खेत की जोताई कर आग पर काबू पाया। आग की घटना की जानकारी पर आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल मौके पर पहुंचे और किसानों को सांत्वना दी और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव सकरा के मजरा इटाहा के खेतों में शुक्रवार दोपहर किसान अपने खेतों में हाथ कटाई मशीन से गेहूं की फसल की कटाई कर रहे थे। अचानक मशीन से चिंगारी निकली और खेत खड़ी फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग ने महेश प्रसाद सुमन, मुनेश्वर, राकेश, सुरेश चंद्र, श्रीराम, जयचंद्र, राम कुमार,टीकाराम, उदयवीर, कमलेश, मदन पाल, जयदेवी के खेत की फसल को अपनी चपेट मेें ले लिया। इससे करीब 40 बीघा फसल जल गई। ग्रामीणों और किसानों ने ट्रैक्टर से जुताई करके आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

दूसरी ओर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी बावन के मजरा बिस्कुला में खेतों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटों ने किसान परमेश्वर दीन दीक्षित, अनिल दीक्षित, कुलदीप दीक्षित, रामसागर पाल,कृष्ण कुमार पाल, कुसुमलता शुक्ला, अमलेंद्र पाल, महेंद्र पाल,सरोज पाल,सुखेन्द्र दुबे,शैलेन्द्र दुबे के खेतों को चपेट में ले गया। घटना में करीब 50 बीघा गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की मशीन और किसानों ने ट्रैक्टर से जोताई करके आग पर काबू पाया। लेखपाल विनीत अवस्थी, कानूनगो नसीम अहमद, हेड कांस्टेबल विनोद यादव,प्रफुल्ल यादव,मनदीप चौधरी ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



35 किसानों की जल गई 100 बीघे फसल
शाहाबाद। कोतवाली के गांव आगमपुर में आग से 35 किसानों की 100 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। शुक्रवार को दोपहर अचानक गेहूं के खेत से धुएं का गुबार उठने लगा। जिसने कुछ ही पल में आग का भयंकर रूप ले लिया। फायरब्रिगेड पहुंचने से पहले ही किसानों ने कई घंटे की मेहनत के बाद आग को काबू पाया। आग बुझने के बाद अग्निशमन दल की गाड़ी पहुंची। आग से आगमपुर के मुख्तियार सिंह, रामहरि पाठक, गिरीशा देवी, जय देव, छोटेलाल, रामसरन, रामनिवास, रामराज, सत्यदेव, सविता, छोटी देवी, सुमित कुमार, रोशनलाल, अमित कुमार, वेदराम, दयाराम, रामचन्द्र, किशनपाल, अजयपाल, विशाल, महेश, ऊदन आदि की 100 बीघा फसल जल गई। तहसीलदार नरेंद्र कुमार ने मौके पर जाकर किसानों के नुकसान का आंकलन किया।
उधर सिकन्दरपुर नर कतरा में भी दो किसानों करीब 10 बीघे गेहूं की फसल आग से जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed