फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The murder of the sweeper, the liquor party after looting from the dead

Hardoi News: सफाई कर्मी की हत्या, मुर्दे से लूटपाट के बाद की शराब पार्टी

Fri, 07 Apr 2023 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
The murder of the sweeper, the liquor party after looting from the dead
हरदोई। पुलिस लाइन के सभागार में एसपी ने सफाई कर्मी की हत्या का शुक्रवार को खुलासा कर दिया। मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया कि शराब ठेके में विवाद के बाद सफाई कर्मी की हत्या की गई। इसके बाद शव की जेब से 520 रुपये निकालकर आरोपियों ने शराब पी थी।
विज्ञापन

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि एक मार्च को पाली थाना क्षेत्र के किलकिली निवासी सुमित कुमार सफाई कार्य करने के लिए सुहागपुर कोतवाली शाहाबाद गया था। उसके बाद वापस घर नहीं आया। सात मार्च को सुमित का शव थाना पचदेवरा क्षेत्र के उमरिया कला के पास गर्रा नदी में मिला था।
विज्ञापन

मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पाली में अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने सुमित का मोबाइल फोन भी सर्विलांस पर लगाया, जिससे पता चला इस फोन का प्रयोग थाना क्षेत्र पचदेवरा के बालस्टर द्वारा किया जा रहा है। इसके बाद बालस्टर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उसके पास से सुमित का मोबाइल फोन मिला। बताया कि एक मार्च की शाम को बालस्टर और पिपरिया पचदेवरा निवासी सर्वेश गांव में ही ठेके पर शराब पी रहे थे। यहां सुमित भी शराब पी रहा था। इसी दौरान दोनों पक्षों में गाली गलौज मारपीट हो गई। ब्लास्टर सुमित की साइकिल लेकर गांव के ही रामवीर के घर आ गया। सुमित अपनी साइकिल लेने पहुंचा तो बालस्टर ने उसका मोबाइल छीन लिया। इसके बाद बालस्टर, सर्वेश और रामवीर ने मिलकर सुमित का गला रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी। उसके पास से जो नकदी मिली उसे लेकर शव को गर्रा नदी में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed