{"_id":"603d25058ebc3e76a0312504","slug":"the-municipality-administration-removed-the-encroachment-from-the-main-road-hardoi-news-knp6148098106","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका प्रशासन ने मुख्य मार्ग से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका प्रशासन ने मुख्य मार्ग से हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन
संडीला। नगर पालिका प्रशासन की ओर से सोमवार को नगर में अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया। पालिका और पुलिस की टीम ने बस अड्डा और हरदोई-लखनऊ मार्ग पर दुकानों के आगे किया गया अतिक्रमण हटवाया। साथ ही दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत दी। टीम ने सड़क किनारे जमा मलबा और मिट्टी भी हटवाई।
ईओ वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अतिक्रमण से सभी को परेशानी होती है। आमजन और दुकानदारों से अपील है कि वे अच्छे नागरिक की तरह प्रशासन की व्यवस्था में सहयोग करेंगे। निर्धारित मानक के आगे सामान न लगाएं और न ही अतिक्रमण करें।
कहा कि सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े होने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर कोतवाल सुरेश कुमार मिश्र, एसआई मंगलदेव सिंह और जेई धर्मेंद्र शाह भी मौजूद रहे।