फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The Mughals had used a saw on the Shivalinga of Sunasirnath temple, wasps and hornets defeated the army

Hardoi News: सुनासीरनाथ मंदिर के शिवलिंग पर मुगलों ने चलाया था आरा, बर्र और ततैया ने सेना की परास्त

Sun, 13 Jul 2025 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
The Mughals had used a saw on the Shivalinga of Sunasirnath temple, wasps and hornets defeated the army
हरदोई। सुनासीरनाथ मंदिर में 16वीं शताब्दी में औरंगजेब के आक्रमण के निशान मौजूद हैं। बताया जाता है कि मुगल सेना ने शिवलिंग पर आरा चलवाया था, जिसके निशान अब भी शिवलिंग पर मौजूद हैं। शिवलिंग से निकली बर्र और ततैया के हमलों से मुगल सेना को भागना पड़ा था।
विज्ञापन

सावन माह में भगवान भोलेनाथ माता पार्वती के साथ कैलाश पर्वत से धरती पर आते हैं। मान्यता है कि सावन माह में भगवान शिव की पूजा-अर्चना से सभी मनोरथ पूरे होते हैं। सुनासीरनाथ मंदिर के संबंध में मान्यता है कि देवराज इंद्र ने विधिवत पूजन-अर्चन से शिवलिंग की स्थापना की थी। पुजारी आचार्य मंगल प्रसाद मिश्रा ने बताया कि शिवलिंग का पौराणिक और आध्यात्मिक महत्व है। भगवान इंद्र के नाम से ही मंदिर का नाम सुनासीर पड़ा है।
विज्ञापन

16वीं शताब्दी में जब मुगल शासक औरंगजेब ने मंदिर की ख्याति सुनी तो आक्रमण कर दिया। मंदिर से सोना-चांदी और खजाना लूट लिया। शिवलिंग को भी नष्ट कराने का प्रयास किया। मुगल सेना ने शिवलिंग पर आरा चलाया। शिवलिंग से निकली ततैया और बर्र ने मुगल सेना पर हमला कर दिया। इससे मुगल सैनिकों में खलबली मच गई और जान बचाने के लाले पड़ गए थे। मुगल सेना मंदिर से भागी और बर्र और ततैया ने शुक्लापुर गांव तक सेना का पीछा किया था। वहां पर एक कुएं में मिलने वाले नर कंकाल व हड्डियां उसी का अवशेष मानी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुगल शासक ने मंदिर को तोड़फोड़ दिया था। मंदिर को क्षेत्र के लोगों ने दोबारा से सही कराया। पतली ईंटों से बने मंदिर को अब संगमरमर के पत्थर लगाकर सुंदर बनाया गया है। मंदिर के द्वार पर भगवान शिव की विशाल मूर्ति है। मंदिर के दाहिने ओर भगवान शिव-पार्वती की मूर्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed