{"_id":"6a73703ef54f57da8c0bf0d4","slug":"the-movement-of-heavy-vehicles-on-the-bagholi-madhoganj-route-has-been-halted-due-to-the-collapse-of-a-small-bridge-near-pilkhana-hardoi-news-c-213-1-hra1001-154355-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पिलखना के पास ढही पुलिया से बघोली-माधौगंज मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन रोका गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पिलखना के पास ढही पुलिया से बघोली-माधौगंज मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन रोका गया
विज्ञापन
फोटो 02: पिलखना के पास बरहस रजबहा पर क्षतिग्रस्त पुलिया पर काम करते मजदूर। संवाद
माधौगंज। पिलखना के पास बरहस रजबहा की ढही पुलिया पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया है। लोक निर्माण विभाग ने ढही पुलिया का मलबा हटवाते हुए काम भी शुरू करा दिया है। पुलिया का मलबा हटवाए जाने के दौरान सन 1927 लिखी ईंट निकली हैं। इससे स्पष्ट है कि पुलिया अंग्रेजों के जमाने में बनवाई गई थी।
माधौगंज-बघौली मार्ग पर पिलखना गांव के पास बरहस रजबहा की पुलिया का एक हिस्सा मंगलवार को ढह गया था। बचे भाग पर लोग वाहनों को जान जोखिम में डालकर निकाल रहे थे। लोक निर्माण विभाग ने हादसों की आशंका और धन और जन हानि को बचाने के उद्देश्य से आवागमन पर रोक लगा दी है। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता गौरव गंगवार ने बताया कि हादसों की आशंका और काम कराए जाने के दृष्टिगत वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई गई है। काम भी शुरू करा दिया गया है। लोगों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई। पुलिया क्षतिग्रस्त होने से आमजन और कांवड़ यात्रियों, स्कूल आने-जाने वाले अध्यापकों और बच्चों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सावन माह के कारण कांवड़िये मेहंदीघाट से गंगाजल लेने के लिए सीतापुर, लखीमपुर, गोला, प्रतापनगर, बेनीगंज और आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में आते हैं। लोक निर्माण विभाग ने पुलिया की मरम्मत बुधवार से शुरू करा दी है। अवर अभियंता ने बताया कि आरसीसी स्लैब डलवाई जाएगी जिससे एक सप्ताह तक आवागमन ठप रहेगा। वहीं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मरम्मत पूरी होने तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।