{"_id":"575c51f94f1c1baf029c67c8","slug":"the-minister-challenged-to-share-equipment","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री ने विकलांगों को बांटें उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री ने विकलांगों को बांटें उपकरण
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sat, 11 Jun 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
ट्राइसाइकिल के साथ विकलांग।
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने एलिम्को के सहयोग से जीआईसी मैदान पर 15 विकलांगों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 668 को ट्राईसाइकिल, 26 को व्हीलचेयर, 340 को बैसाखी, 93 को स्टिक, 20 को सुनने की मशीन, नौ को स्मार्टकेन, चार को सीपी चेयर और एक को एमएमआईडी का वितरण किया। मंत्री ने कहा कि देश भर में अब तक 1850 कैंप लगाकर चार लाख 50 हजार विकलांगों को उपकरण बांटे जा चुके हैं। इस दौरान दोनों भाजपा सांसद, एडीएम कुंज बिहारी, एलिम्को के सीएमडी पीके दुबे, सिटी मजिस्ट्रेट मोहन सिंह, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी श्रीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मंत्री ने मानी बीपीएल सूची में खामी
सरकारी योजनाओं का लाभ बीपीएल सूची के आधार पर दिया जाता है। जिस सूची से लाभ दिया जा रहा है वह 2002 में बनी थी। सांसद आवास पर पत्रकार वार्ता में मंत्री थावरचंद ने केंद्र की योजनाओं का लंबा चिट्ठा सामने रखा। केंद्रीय मंत्री से सवाल किया गया कि क्या 14 साल पहले बनी बीपीएल सूची को आज के हिसाब से सही माना जा सकता है। उन्होंने सवाल को काफी घुमाया लेकिन बाद में मान गए कि सूची में बहुत गड़बड़ियां हैं। सूची को रिवाइज करने का काम शुरू हो गया है। कौशल विकास योजना केंद्र सरकार की है या प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार की इस सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि योजना केंद्र सरकार की है, उसका क्रियान्वयन प्रदेश सरकार के माध्यम से हो रहा है। 2017 के चुनाव में इस योजना को सपा भुनाएगी या भाजपा, इस सवाल पर मंत्री मौन हो गए।
विज्ञापन
विकलांगों को मिलेगा 19 श्रेणियों का लाभ
हरदोई। विकलांगों को उपकरण बांटने शनिवार को जिले में आए सामाजिक न्याय और अधिकारिता केंद्रीय मंत्री ने सभी प्रकार के विकलांगों को लाभान्वित करने के लिए नए कानून को पारित कराने की बात कही। नए कानून के तहत विकलांगों की श्रेणियां बढ़कर 19 हो जाएंगी। जबकि वर्तमान में सात श्रेणियां ही निर्धारित हैं। इसके अलावा विकलांगों के लिए आधुनिक कृत्रिम हाथ, मोबाइल और लैपटॉप बनाने पर काम कराए जाने के बारे में बताया।
विज्ञापन
सांसद अंशुल वर्मा के प्रयासों से जिला विकलांग जन विकास विभाग के सहयोग से जीआईसी मैदान पर विकलांगों को ट्राईसाइकिल और उपकरण वितरण शिविर का आयोजन हुआ। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि विकलांगों की पढ़ाई के लिए देश भर में 18 ब्रेल प्रेस स्थापित किए जाएंगे, जिनमें से तीन पर काम पूरा हो चुका है। वाइब्रेटिंग स्टिक भी तैयार की जा चुकी है। अगले दो वर्षों में आधुनिक कृत्रिम हाथ भी बनाकर दिया जाएगा, जो पूरी तरह से वास्तविक ढंग से कार्य करेगा। बताया कि विकलांगों की बेहतरी के लिए केंद्र सरकार लगातार कार्य कर रही है।