{"_id":"652cc2d1e6911876e00efeb8","slug":"the-military-contingent-bid-farewell-to-the-soldier-by-giving-a-salute-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-5156-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सैन्य टुकड़ी ने सलामी देकर दी सैनिक को अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सैन्य टुकड़ी ने सलामी देकर दी सैनिक को अंतिम विदाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरपालपुर। दिल्ली में ट्रेन से कटकर हुई मौत के बाद रविवार को सैनिक का अंतिम संस्कार कुसुमखोर घाट पर किया गया। यहां 11 गोरखा रेजीमेंट के नायब सूबेदार पवन कटवाल के नेतृत्व में आई टुकड़ी ने मृत सैनिक को सलामी दी। तिरंगा शव से उतारकर मृतक के पिता को सौंपा।
हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया गांव निवासी अरुण कुमार सिंह दिल्ली के सेना भवन में सिग्नल कोर में वायरलेस ऑपरेटर के पद पर तैनात था। शुक्रवार रात उसका शव लखनऊ में रेलवे ट्रैक पर मिला था। शनिवार देर रात शव गांव पहुंच गया था। रविवार काे गंगा किनारे कुसुमखोर घाट पर अरुण को अंतिम विदाई दी गई।
इस दौरान सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पदमराग सिंह यादव, बार एसोसिएशन हरदोई के पूर्व अध्यक्ष राम प्रताप सिंह, सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर शिव कुमार सिंह, सेवानिवृत्त नायब सूबेदार अमर सिंह, सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर नेत्रपाल सिंह, सेवानिवृत्त हवलदार भानु प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।