फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The middle-aged father, who was going to his grandson's 13th class and was bringing medicine, was killed.

Hardoi News: पौत्र की तेरहवीं में जा रहे पिता और दवा लेकर आ रहे अधेड़ की गई थी जान

Tue, 30 Apr 2024 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
The middle-aged father, who was going to his grandson's 13th class and was bringing medicine, was killed.
हरदाेई/बेहंदर। उन्नाव में हुए बस हादसे में हरदोई जिले के अलग अलग इलाकों में रहने वाले दो लोगों की भी मौत हो गई। सोमवार को दोनों के शव गांव भेजे गए। मृतकों में एक चर्मरोग की दवा लेकर वापस घर आ रहा था, तो दूसरा कानपुर से पौत्र के तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए निकला था।
विज्ञापन

कासिमपुर थानाक्षेत्र के अकोहरा नेवादा गांव निवासी नन्हक्के (60) कानपुर में रहकर ठेला लगाता था। उसके पुत्र मोहित कुमार ने 23 मार्च को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उसके तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए नन्हक्के रविवार को कानपुर से बस से गांव आने के लिए निकला था। उन्नाव के सफीपुर थाना क्षेत्र के जमालुद्दीनपुर गांव के पास हुए सड़क हादसे में 20 लोग घायल हो गए थे, जबकि छह लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। घायलों में नन्हक्के भी शामिल था। उसने इलाज के दौरान देर रात दस बजे दम तोड़ दिया। परिवार में पत्नी सविता और दो बेटे हैं।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के सिकरहना मजरा सिकरोहरी निवासी आशाराम (54) चर्मरोग से ग्रस्त थे। वह गांव के ही नरेंद्र कुमार (45) के साथ चर्मरोग की दवा लेने कानपुर के एक अस्पताल गए थे। दवा लेकर घर आने के लिए आशाराम और नरेंद्र बस में सवार हुए थे। रास्ते में बस हादसे का शिकार हो गई। घटना में आशाराम की मौत हो गई, जबकि नरेंद्र घायल है। आशाराम के परिवार में पत्नी मायावती, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed