फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The 'Mediation for the Nation' campaign will run from January 1st.

Hardoi News: एक जनवरी से चलेगा मीडिएशन फॉर द नेशन अभियान

Sun, 28 Dec 2025 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
The 'Mediation for the Nation' campaign will run from January 1st.
हरदोई। न्यायालय में लंबित मामलों का निस्तारण कराने के लिए एक से 31 जनवरी के बीच विशेष अभियान चलेगा। मीडिएशन फॉर द नेशन अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संभव मामलों का निस्तारण कराएगा। प्राधिकरण के सचिव एडीजे भूपेंद्र प्रताप ने बताया कि उक्त अभियान के दौरान न्यायालय में लंबित वैवाहिक विवाद और घरेलू हिंसा के मामले मध्यस्थता के माध्यम से निस्तारित किए जा सकेंगे। इसके साथ ही दुर्घटना दावा, वाणिज्यिक विवाद, सेवा संबंधी मामले, उपभोक्ता विवाद, ऋण वसूली, विभाजन मामले, बेदखली मामले और भूमि अधिग्रहण के मामलों का भी निस्तारण हो सकेगा। समझौता योग्य अपराधिक मामलों को भी मध्यस्थता से खत्म कराया जा सकता है। एडीजे ने बताया कि मध्यस्थता के माध्यम से मामले का निस्तारण कराने के लिए पक्षकार को संबंधित न्यायालय में संपर्क करना होगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में भी प्रार्थना पत्र दिया जा सकता है। मीडिएशन फॉर द नेशन अभियान बीती जुलाई से सितंबर तक भी चलाया गया था। इस दौरान 167 मामलों का निस्तारण हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed