फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   " The law and order collapsed state '

‘प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त’

Mon, 07 Sep 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Mon, 07 Sep 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
" The law and order collapsed state '

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने कहा कि

विज्ञापन
प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। आम जनता अपने को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही। कार्यकर्ता अभी से चुनाव की तैयारियों में जुट जाए। वह गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं।

वह सोमवार को कु बेर लाल विद्यालय में आयोजित बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि प्रदेश में बसपा कार्यकाल में जो विकास कार्य हुए थे, उन पर प्रदेश सरकार ने रोक लगा दी। जनहित की योजनाएं भी बंद करने से अब जनता परेशान हैं। ऐसे में लोग बसपा से काफी उम्मीद लगाए है।

पूर्व राज्यमंत्री रामपाल वर्मा ने कहा कि प्रदेश में बसपा सरकार के कार्यकाल में कानून का राज था। आज प्रदेश में अपराधों का ग्राफ बढ़ा है, जिससे जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। पूर्व सांसद अशोक रावत, जोनल कोआर्डिनेटर जितेंद्र वर्मा, प्रदीप राजवंशी, मुकुंदपाल वर्मा, शिवाधार, जिलाध्यक्ष ओपी गौतम ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed