{"_id":"6834b4a40da77dd590068ce0","slug":"the-laborer-was-killed-by-hitting-him-on-the-head-several-bones-were-found-broken-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-131888-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सिर पर प्रहार कर की गई थी मजदूर की हत्या, टूटी मिलीं कई हड्डियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सिर पर प्रहार कर की गई थी मजदूर की हत्या, टूटी मिलीं कई हड्डियां
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मम्मरपुरवा में मजदूर की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। दो लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। दूसरी ओर शव के पोस्टमार्टम में वजनदार वस्तु से सिर पर प्रहार करने की बात सामने आई है। इसके कारण सिर की हड्डियां टूट जाने से मौत हुई है। धारदार हथियार के निशान भी शरीर पर मिले हैं।
मम्मरपुरवा निवासी सुरेंद्र (55) मूलरूप से पिहानी कोतवाली क्षेत्र के पंडरवा किला का रहने वाले थे। पिछले 11 साल से बहनोई चेतराम के साथ रहते थे। सांडी रोड पर स्थित श्मशान घाट के पास लकड़ी की ठेकी पर मजदूरी करते थे। शनिवार सुबह वह काम पर निकले थे और रविवार सुबह शव पड़ा मिला था।
गांव में स्थित ग्राम सचिवालय के पीछे शव पड़ा मिलने की जानकारी पर पुलिस ने जांच की थी। परिजनों ने रंजिश की बात से इन्कार किया था। पोस्टमार्टम में पता चला है कि सिर पर किसी वजनदार वस्तु से वार कर सुरेंद्र की हत्या की गई है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक नशे में शनिवार रात सुरेंद्र का गांव के ही दो लोगों से विवाद हुआ था। इसी दौरान सुरेंद्र की हत्या की गई।
विज्ञापन
पुलिस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि कुछ जानकारियां मिली हैं। जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।