फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The kanwar of faith and belief will pass over the uprooted gravel.

Hardoi News: उखड़ी बजरी पर गुजरेगी आस्था और विश्वास की कांवड़

Fri, 19 Jul 2024 01:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
The kanwar of faith and belief will pass over the uprooted gravel.
मल्लावां। 22 जुलाई से भगवान भोलेनाथ को समर्पित सावन माह शुरु हो रहा है। सोमवार से शुरु होने वाले सावन माह में क्षेत्र के छोटी काशी नाम से प्रसिद्ध सुनासीर नाथ मंदिर पर भगवान भोलेबाबा के जलाभिषेक के लिए कांवड़ियाें को जर्जर मार्ग से होकर पहुंचना होगा। राघौपुर मार्ग से सुनासीर मंदिर जाने वाला मार्ग पूरी तरह से उखड़ गया है। भारी वाहनों के आवागमन से बजरी तक उखड़ गई है। सावन माह में यहां पर मेला भी लगता है।
विज्ञापन

इस बार सुनासीर नाथ मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ियों को पथरीले रास्ते से होकर गुजरना पड़ेगा। पैदल कांवड़ लेकर आने वाले और पदयात्रा कर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को राघौपुर मार्ग से सुनासीर मंदिर तक पहुंचने के लिए उखड़ी बजरी और टूटी सड़क पर श्रद्धा और विश्वास के साथ जाना होगा। मल्लावां-राघौपुर मार्ग पर करीब चार किमी. की दूरी पर कलेनापुर गांव के पास से मंदिर के लिए रास्ता जाता है। यहां पर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए द्वार तो बना है, लेकिन मार्ग पर उखड़ी बजरी और क्षतिग्रस्त सड़क स्वागत के बजाय दर्द देगी।
विज्ञापन

सुनासीर नाथ मंदिर क्षेत्र, जनपद ही नहीं गैरजनपद के श्रद्धालुओं का आस्था का केंद्र है। मंदिर के पुजारी आचार्य मंगल प्रसाद ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि मंदिर में शिवलिंग की स्थापना भगवान इंद्र देव ने की थी। सावन में यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इसमें राजघाट से कांवड़ लाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहती है। ऐसे में सावन में नंगे पांव आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। प्रधान अनूप कुमार, अजय यादव, मंदिर के आचार्य रामगोविंद, सोनू त्रिपाठी, प्रवीण गुप्ता ने डीएम से सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्लूडी निर्माण खंड-दो बिलग्राम के अधिशासी अभियंता ब्रजेश कुमार ने बताया कि गंगा एक्सप्रेस का काम कराने वाली एजेंसी के भारी वाहनों के आवागमन से मार्ग क्षतिग्रस्त हुआ है। मार्ग बनवाए जाने के लिए एजेंसी को पत्र लिखा गया है। सावन माह से पहले ही सड़क का निर्माण कराने का प्रयास है।

सावन माह में सुनासीर नाथ मंदिर तक पैदल, वाहनों से आने वाले श्रद्धालुओं के साथ ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मनोकामना पूरी होने पर स्वागत द्वार से मंदिर तक दंडवत यात्रा करते हैं। दंडवत यात्रा करने वालों को पथरीली सड़क पर कुछ अधिक ही दिक्कतों का सामना करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed