फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The incident was carried out following a remark that he was not worthy of becoming a relative.

Hardoi News: तुम मेरे रिश्तेदार बनने लायक नहीं की टिप्पणी पर अंजाम दी वारदात

Mon, 21 Sep 2026 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
The incident was carried out following a remark that he was not worthy of becoming a relative.
पिहानी। शराब पिलाकर दोस्त को कार में बांधकर घसीटने के आरोपी को पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। घायल युवक को मेडिकल कॉलेज से हायर सेंटर रेफर किया गया है। तुम मेरे रिश्तेदार बनने लायक नहीं की टिप्पणी से विवाद होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

पंडितपुरवा निवासी बबलू राठौर (40) शनिवार रात हरदोई पिहानी मार्ग पर कुईयां के पास सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़े मिले थे। उनके पुत्र शिवम ने बताया था कि बबलू अपने दोस्त भदेवरा निवासी विमलेश राठौर के साथ उन्हीं की कार से शनिवार को शाहाबाद गए थे। शाहाबाद से बबलू पिहानी के एक मोहल्ले में रहने वाले अपने साले के यहां गए थे। यहां से दोनों कार से रात में निकल गए थे। इसके बाद शराब के नशे में बबलू और विमलेश के बीच विवाद हुआ था। बबलू ज्यादा नशे में था। विमलेश ने उन्हें गमछे से कार में बांधकर एक किलोमीटर तक घसीटा था। मरा समझकर मौके पर ही छोड़कर चला गया था। पुलिस ने शिवम की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की थी। कोतवाल एसएन सिंह ने बताया कि बबलू और विमलेश के बीच रिश्तेदारी होनी थी। इसको लेकर बातचीत चल रही थी। पूछताछ में विमलेश ने बताया है कि बबलू ने नशे में उससे कह दिया था कि तुम मेरे रिश्तेदार बनने लायक नहीं हो। इसके बाद ही विवाद बढ़ गया था। कोतवाल ने बताया कि विमलेश को न्यायालय ने जेल भेज दिया है। उधर दूसरी ओर विमलेश को मेडिकल कॉलेज से हायर सेंटर रेफर किया गया है। हालांकि उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed