{"_id":"64dd17ac4cab2961220a3b74","slug":"the-husband-who-went-to-see-his-wife-off-died-under-suspicious-circumstances-at-his-in-laws-house-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-2181-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पत्नी को विदा कराने गए पति की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पत्नी को विदा कराने गए पति की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
बघौली। पत्नी को विदा कराने गए पति की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के पिता ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया है, लेकिन इसकी लिखित शिकायत नहीं की है।
बघौली थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी अखिलेश (26) खेती करता था। उसकी ससुराल पड़ोसी गांव महरी में है। महरी निवासी तुलसीराम की पुत्री सुनीता के साथ अखिलेश की शादी हुई थी। पिछले कुछ दिनों से सुनीता मायके में थी। मंगलवार को अखिलेश उसे विदा कराने के लिए ससुराल गया था। अखिलेश ने रात में ससुरालीजनों के साथ बैठकर खाना खाया और फिर कमरे में सोने चला गया।
बुधवार की सुबह जब अखिलेश कमरे से बाहर नहीं निकला तो ससुरालीजनों ने उसे आवाज दी। जवाब न मिलने पर कमरे में जाकर देखा गया तो वहां उसका शव पड़ा था। अखिलेश के पिता हरिश्चंद्र का आरोप है कि बेटे की हत्या की गई है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ज्ञानेश दुबे का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।