{"_id":"a3fb250b7b0ff3327cc2ccaddd486a51","slug":"the-high-court-expressed-pleasure-at-home-guards-spread-slay-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्डों ने हाईकोर्ट के फैसले पर जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्डों ने हाईकोर्ट के फैसले पर जताई खुशी
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Sun, 30 Aug 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी एवं कर्मचारी एसोसिएशन की
विज्ञापन
बैठक रविवार को जीआईसी मैदान पर हुई, जिसमें एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष
अरविंद सिंह ने होमगार्डों को हाईकोर्ट द्वारा दिए गए फैसले की जानकारी
दी। जिस पर होमगार्ड्स जवानों ने खुशी जताई।
सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश में प्रदेश के 1 लाख 17 हजार होमगार्ड जवानों के लिए पुलिस आरक्षी के एक दिन के वेतन के बराबर भत्ता देने का आदेश प्रदेश सरकार को दिया गया है। बताया कि प्रदेश सरकार के सरकारी वकील को 29 सितंबर तक सरकार का पक्ष रखने को कहा गया।
कोर्ट के इस फैसले से होमगार्ड्स जवानों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश सरकार हाईकोर्ट के फैसले को नहीं मानेगी तो संगठन सुप्रीमकोर्ट की शरण लेगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राम मुरारी पांडेय, पीसी पुष्पेंद्र दीक्षित, पीसी मिथलेश, पीसी सुरेश, सुशील शुक्ला, राजकुमार यादव, देवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।