फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The heat has gained momentum, inflation has increased during the day as well as at night

Hardoi News: गर्मी ने पकड़ा जोर, दिन के साथ रात में भी बढ़ा तापमान

Wed, 02 Apr 2025 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 02 Apr 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
The heat has gained momentum, inflation has increased during the day as well as at night
फोटो-15- सिनेमा रोड पर धूप में बच्चे को ढककर ले जाती महिला। संवाद
विज्ञापन

- तेज धूप के चलते बाहर निकलना हुआ दूभर, गर्मी से बचने की जुगत करते दिखे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। गर्मी का सितम धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है, दिन चढ़ने के साथ ही चिलचिलाती गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। अधिकतम तापमान में तो इजाफा हो रहा है रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज हो रही है। दिन में तेज धूप की वजह से लोगों का घर से निकलना दूभर हो रहा है और जो बाहर निकल रहे हैं वह गर्मी से बचने की जुगत करते हुए नजर आ रहे हैं।
पछुआ हवाओं का असर अब कमजोर होता जा रहा है। हवाएं कमजोर होते ही अब गर्मी ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। सुबह के समय तो मौसम अनुकूल हो रहा है लेकिन दिन में चिलचिलाती धूप की वजह से लोग बेहाल हुए जा रहे हैं। सुबह 9 बजने तक तेज धूप होने लगती और दिन में 11 बजने तक पारा 30 डिग्री के ऊपर पहुंच जाता है। अगले कुछ दिनों गर्मी और बढ़ने की संभावना भी व्यक्त की जा रही है। बुधवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। अब तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

दिन में तेज धूप की वजह से लोग बाहर निकलने से कतरा रहे हैं वहीं धूप में निपकलने पर सिर को अंगोछा या फिर छाता से बचाने का प्रयास करते दिख रहे हैं। मौसम वेधशाला प्रेक्षक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है तो रात का तापमान भी बढ़ा हुआ है। रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। हवाओं की गति 8 किमी प्रतिघंटा है और आने वाले दिनोंं में गर्मी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
निराश्रित मवेशियों को लू-लपट से बचाने के लिए किए जाएंगे इंतजाम

हरदोई। अप्रैल में ही पारा तेजी से चढ़ने लगा है। गर्मी को देखते हुए संरक्षित निराश्रित मवेशियों को लू-लपट से बचाने के लिए आश्रयस्थलों में इंतजाम कराए जाएंगे। डीएम एमपी सिंह ने लू-लपट के साथ ही आगजनी आदि की घटनाओं से बचाव के इंतजाम के लिए बीडीओ, निकायों के ईओ और पशुपालन विभाग को जिम्मेदारी सौंपी है।

डीएम ने बताया कि सभी आश्रयस्थलों की विशेष निगरानी कराई जा रही है। धूप और गर्मी से बचाव के लिए पर्याप्त छाया, भूसा और पानी के इंतजाम कराए जाएंगे। बीडीओ से कहा गया है कि वह पंचायतों के माध्यम से मवेशियों के भरण-पोषण और हरे चारा व पानी पर विशेष ध्यान दें। पशु चिकित्साधिकारियों को मवेशियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और पोर्टल पर फीड किए जाने के लिए कहा गया है। आश्रयस्थलों पर दवाओं के साथ ही गुड़ और नमक भी उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed