फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The hard work of the officials is paying off, progress has increased by 14 percent in two days.

Hardoi News: अधिकारियों की मेहनत ला रही रंग, दो दिन में 14 प्रतिशत बढ़ी प्रगति

Sat, 29 Nov 2025 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
The hard work of the officials is paying off, progress has increased by 14 percent in two days.
- एसआईआर : मतदाताओं के डिजिटाइजेशन की प्रगति 50 प्रतिशत पहुंची
विज्ञापन

- डिजिटाइजेशन में अभी भी विस. गोपामऊ पहली पायदान पर काबिज
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। विधानसभावार फोटोयुक्त मतदाता सूची के एसआईआर (विशेष सघन पुनरीक्षण) अभियान में अधिकारियों की मेहनत दिखने लगी है। दो दिन में मतदाताओं के डिजिटाइजेशन की 14 प्रतिशत प्रगति बढ़ी है। वहीं डिजिटाइजेशन में अभी विधानसभा क्षेत्र गोपामऊ पहली पायदान पर काबिज है। शुक्रवार दोपहर तक 15,,02,543 मतदाताओं का डाटा डिजिटाइज्ड करा लिया गया है।
एसआईआर अभियान में मतदाताओं के डाटा को डिजिटाइज्ड कराए जाने का प्रशासन के समक्ष बड़ा टॉस्क है। चार दिसंबर तक 46 प्रतिशत मतदाताओं का डाटा डिजिटाइज्ड कराया जाना है। दिन कम हैं और लक्ष्य बड़ा है। लक्ष्य को हासिल किए जाने के लिए प्रशासन ने राजस्व विभाग के बाद अब ग्राम्य विकास और पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों को भी मैदान में उतार दिया है। जिसके परिणाम भी आने लगे हैं। 26 नवंबर शाम तक 11,04,769 मतदाताओं का डाटा डिजिटाइज्ड हो पाया था। अधिकारियों के मैदान आने के बाद शुक्रवार दोपहर तक यह संख्या 15,02,543 पहुंच गई है, जो कुल मतदाता 30,15,415 का करीब 50 प्रतिशत है। एसआईआर अभियान में मृतक, शिफ्टेड श्रेणी में करीब 4.59 प्रतिशत मतदाता चिह्नित हुए हैं।
विज्ञापन

प्रशासन को अभी करीब 46 प्रतिशत मतदाताओं के गणना प्रपत्र वापस लेने के साथ ही डिजिटाइज्ड कराने होंगे। वहीं डिजिटाइज्ड कराए गए डाटा के प्रतिशत के मामले में विधानसभा क्षेत्र गोपामऊ ने 58.64 प्रतिशत मतदाताओं को डिजिटाइज्ड करा लिया है। वहां पर 3,55,422 में से 2,08,424 मतदाताओं का डाटा डिजिटाइज्ड हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed