फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The grandson of the family had murdered the old woman for not giving him Rs 100 for drinking alcohol.

Hardoi News: शराब पीने के लिए सौ रुपये न देने पर पारिवारिक पोते ने की थी वृद्धा की हत्या

Sat, 03 Jan 2026 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
The grandson of the family had murdered the old woman for not giving him Rs 100 for drinking alcohol.
हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के बलेहरा गांव में पूर्व प्रधान की पत्नी की हत्या का खुलासा पुलिस ने शनिवार को कर दिया। पुलिस का दावा है कि शराब पीने के लिए 100 रुपये न देने पर वृद्धा की हत्या प्रेस के तार से गला दबाकर की गई थी। आरोपी को शनिवार सुबह 10:45 बजे बदरुद्दीनपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बलेहरा निवासी सावित्री देवी (60) गांव स्थित मकान में अकेली रहती थीं। उनका परिवार मायके लखनऊ जनपद के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के महदोइया गांव में रहता है। बीती 30 दिसंबर को सावित्री पूरे दिन घर से नहीं निकली थीं। इसकी जानकारी उनके पड़ोसी ने उनके पुत्र अतुल को दी थी। रात में ही अतुल आए थे। वृद्धा का शव चारपाई पर पड़ा मिला था। प्रेस के तार से गला कसकर उनकी हत्या की गई थी। पुलिस ने अतुल की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने खुलासे के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई थीं। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने शनिवार को बताया कि सर्विलांस, मुखबिरों और एसओजी की मदद से मिली जानकारी के आधार पर गांव निवासी संदीप सिंह उर्फ शैलू को गिरफ्तार किया गया है। शैलू रिश्ते में वृद्धा का पोता लगता है। इस कारण उसका वृद्धा के घर आना-जाना रहता था। स्थानीय स्तर पर भी कोई काम होने पर वृद्धा शैलू से ही कहती थीं। शैलू ने 30 दिसंबर को शराब पीने के लिए 100 रुपये सावित्री से मांगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावित्री ने रुपये देने से इन्कार कर दिया था। इससे नाराज होकर शैलू ने पास रखे प्रेस के तार से गला कसकर वृद्धा की हत्या कर दी थी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरि ने बताया कि आरोपी को न्यायालय ने जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ बेहटा गोकुल थाने में मारपीट के दो मामले पहले से दर्ज हैं।




---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed