फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The girlfriend's father killed the young man by strangling him after pushing him.

Hardoi News: प्रेमिका के पिता ने धक्का देने के बाद गला कसकर की थी युवक की हत्या

Thu, 23 Jul 2026 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
The girlfriend's father killed the young man by strangling him after pushing him.
हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी युवक की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। प्रेमिका के पिता ने मां की मौजूदगी में घर में घुसे युवक को धक्का देने के बाद उसका गला कसकर हत्या कर दी थी। दंपती ने मिलकर शव को बाइक से ले जाकर टुमुर्की मार्ग पर फेंक दिया था।
विज्ञापन

दौलतपुर निवासी तहजीब रविवार रात अपने चाचा के साथ टीवी पर क्रिकेट मैच देख रहा था। इसके बाद वह खेत जाने की बात कहकर घर से निकल गया था। सोमवार सुबह उसका शव टुमुर्की दौलतपुर मार्ग पर मिला था। पोस्टमार्टम में हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। मृतक की मां वनीषा की शिकायत पर पुलिस ने गांव निवासी नसीम और उसके भतीजे शानू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। पूरी घटना का खुलासा पुलिस ने बृहस्पतिवार को कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि तहजीब का प्रेम प्रसंग नसीम की बेटी के साथ था। नसीम कई बार तहजीब को टोक भी चुका था लेकिन तहजीब नहीं माना। रविवार रात तहजीब अपनी प्रेमिका से मिलने छत के रास्ते उसके घर गया था। जीने के पास ही नसीम ने तहजीब को पकड़ लिया था और वहीं से धक्का दे दिया था। जीने में सिर टकरा जाने के कारण तहजीब बेहोश हो गया था। इस बीच वहां नसीम की पहली पत्नी रुकसाना भी आ गई। नसीम ने तहजीब के गमछे से ही उसका गला कस दिया था। मौत हो जाने पर रुकसाना के साथ जाकर शव सड़क पर फेंक दिया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि नसीम काे गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया। यहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




शव फेंकने के लिए किया बिजली गुल होने का इंतजार
विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि घटना को रात लगभग पौने एक बजे अंजाम दिया गया था। इसके बाद बिजली गुल होने का इंतजार नसीम और रुकसाना करते रहे। लगभग तीन बजे बिजली गुल होने पर नसीम ने बाइक निकाली। इस पर शव रखा और रुकसाना को बैठाकर साथ ले गया। रास्ते में शव सड़क पर डाल दिया। जांच में यह भी पता चला कि नसीम की दो शादी हुई हैंं। पहली पत्नी रुकसाना से बच्चे न होने पर उसने दूसरी शादी की थी। दूसरी शादी से उसकी दो बेटियां हैं। छोटी बेटी एक मदरसे में पढ़ती है और घर में बड़ी बेटी ही परिवार के साथ रहती है।



प्रेमिका ने काट दिया था फोन, सौतेली मां ने पलटकर की थी कॉल
शव मिलने के बाद मृतक के चाचा ने बताया था कि किसी का फोन आया था। इसके बाद तहजीब घर से निकल गया था। जांच में पता चला कि तहजीब ने अपने घर से ही प्रेमिका को फोन किया था। प्रेमिका ने फोन काट दिया था। बाद में रुकसाना ने उसी नंबर पर पलटकर कॉल की तो तहजीब को लगा कि प्रेमिका का फोन है। इस पर वह उससे मिलने जा पहुंचा और घटना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed