फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The girl who arrived at the police station said her mother was being bitten by a dog; three accused were arrested.

Hardoi News: कोतवाली पहुंची बच्ची ने बताया मां को कुत्ते से कटवाया जा रहा है, तीन आरोपी पकड़े गए

Sun, 22 Feb 2026 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
The girl who arrived at the police station said her mother was being bitten by a dog; three accused were arrested.
हरदोई। शहर के नुमाइश पुरवा में रहने वाली पांच वर्षीय बच्ची शनिवार शाम के समय कोतवाली पहुंच गई। उसने बताया कि कुछ लोग उसकी मां को पीट रहे हैं। मां और उसके ऊपर पालतू कुत्ता भी दौड़ा दिया है। बच्ची के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। वहां घटना सच निकली। मौके से पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। बच्ची की मां ने तीनों आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर के नुमाइश पुरवा निवासी पूजा श्रीवास्तव के मकान से 200 मीटर दूर शहर कोतवाली है। पूजा ने शनिवार आधी रात के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया कि उनकी शादी 17 मई 2017 को अभिषेक श्रीवास्तव से हुई थी। साल 2020 में उनके पति का निधन हो गया था। उनकी एक पांच वर्षीय पुत्री यशी है। अभिषेक के मामा विनोद श्रीवास्तव उन्नाव जनपद के सफीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम माथर में रहते हैं। ससुर, सास और पति के निधन के बाद मामा विनोद ने मकान पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन

काफी समझाया, लेकिन आरेापी नहीं माना। 21 फरवरी की शाम को विनोद, विनोद की पत्नी संजू और पुत्र तनू उर्फ उत्कर्ष ने उनसे कहा मकान के छह लाख रुपये ले लो। फिर घर से निकल जाओ। उन्होंने मना कर दिया। इस पर तीनों आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उनकी पिटाई कर दी। पालतू कुत्ता उन पर और यशी पर दौड़ा दिया। दोनों को कृत्ते ने काट लिया। आरोपियों ने जाने से मारने की धमकी दी। मौका पाकर यशी शहर कोतवाली पहुंच गई। उसने वहां मौजूद पुलिस कर्मियों को उसे और मां को कुत्ते से कटवाने की बात बताई। पुलिस बच्ची को लेकर मौके पर पहुंची। मौके पर तीनों आरोपी और आसपास के लोग मौजूद मिले। पुलिस ने पूछताछ की। मामला सच निकला। एएसपी पूर्वी सुबोध गौतम ने बताया कि तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले से चल रहा है धोखाधड़ी का मुकदमा
पूजा ने बताया कि मकान का आधा हिस्सा सुसर और आधा सास के नाम था। सास ने अपने हिस्से का मकान अपनी भाभी के नाम कर दिया। ससुर और पति के निधन के बाद मकान का आधा हिस्सा उनके पास आ गया। इसी हिस्से का आरोपी विनोद ने फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया। फिर उन्होंने विनोद पर धोखाधड़ी का मुकदमा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed