फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Pregnant woman dies under suspicious circumstances; murder alleged.

Hardoi News: गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Wed, 23 Sep 2026 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies under suspicious circumstances; murder alleged.
फोटो- 12- पूनम। फाइल फोटो
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के सूरापुर गांव में मंगलवार शाम गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के पिता ने उसके पति और सास पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया। वहीं पति ने पेट दर्द के कारण पत्नी की मौत होने का दावा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

सूरापुर निवासी कृष्ण कुमार खेती करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी पूनम (35) गर्भवती थीं। उनको काफी समय से पेट में दर्द की शिकायत थी। उनका एक निजी चिकित्सक से इलाज भी चल रहा था। मंगलवार शाम घर पर ही उनकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर सुरसा थाना क्षेत्र के बिराहिमपुर निवासी पूनम के पिता रामकुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि दामाद शराब का आदी है और अपनी मां के साथ मिलकर पुत्री के साथ आए दिन मारपीट करता था। रामकुमार ने पति और सास पर पूनम की पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

वहीं कृष्ण कुमार ने आरोपों से इन्कार करते हुए बताया कि पूनम को पेट में दर्द था और इसी वजह से उसकी मौत हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी विश्वास शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पूनम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। उसके दो बेटे गौरव और सौरभ हैं। मां की मौत के बाद दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed