फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The girl committed suicide by consuming poisonous substance

Hardoi News: युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी

Thu, 24 Jul 2025 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
The girl committed suicide by consuming poisonous substance
दिवंगत बबली।
हरदोई। दौलतपुर निवासी युवती ने बृहस्पतिवार की सुबह घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी टड़ियावां फिर मेडिकल कॉलेज लाए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन घटना की वजह पर चुप्पी साधे रहे।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी बबली (19) ने कक्षा नौ तक पढ़ाई की थी। वह मां लक्ष्मी के साथ घर के कामों में हाथ बंटाती थी। बबली की मां के मुताबिक, उसने बृहस्पतिवार की सुबह सभी के लिए चाय बनाई। इसके कमरे में चली गई। वहां उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद उसे उल्टी होने लगी। मुंह से अजीब सी गंध आ रही थी। लक्ष्मी ने भतीजे लवकुश से खेत पर काम कर रहे पति वीरेंद्र को बुलवाया। परिजन उसे सीएचसी टड़ियावां ले गए। चिकित्सक ने गंभीर हालत देखकर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां चिकित्सक ने सुबह 10:35 बजे उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ अजीत चौहान ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला खुदकुशी का पता चला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी। परिजन भी जहरीला पदार्थ खाने की वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed