फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The function of firing the enjoyment of pleasure fails

हर्ष फायरिंग से रूठ रहीं समारोह की खुशियां

Sun, 28 Feb 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 28 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
The function of firing the enjoyment of pleasure fails

हरदोई। हर्ष फायरिंग वैवाहिक समारोह में खुशी के स्थान पर गम बांट रही है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बावजूद रोक नहीं लग पा रही है। आए दिन किसी न किसी की हर्ष फायरिंग में जान जा रही है तो कोई अपंग हो रहा है। जिले में असलहों के प्रति लोगों की बढ़ रही ललक भी हर्ष फायरिंग को बढ़ावा दे रही है। थाना प्रभारी हर्ष फायरिंग की घटनाओं को अन्य धाराओं में दर्ज कर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।

विज्ञापन


ये हुए हर्ष फायरिंग के शिकार
*  शहर कोतवाली क्षेत्र मोहित उर्फ गोली
*  बीडीसी सदस्य प्रमोद सिंह
*  सांडी थाना क्षेत्र के चचरापुर निवासी युवक सचिन उर्फ छोटे
*  मंझिला थाना क्षेत्र के ग्राम रारी निवासी चक्रपाल (45)
*  सुरसा थाना क्षेत्र में हर्ष फायरिंग में ब्रास बैंड कर्मी इरशाद अली (26) घायल
* अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम चौसार निवासी श्री राम (25) घायल

यह है ज्वलंत उदाहरण
हरदोई। अरवल थाना क्षेत्र के चौसार निवासी शिवकुमार मिश्र के पुत्र करुणेश कुमार मिश्र का बुधवार को तिलकोत्सव था। कार्यक्रम के दौरान तिलक लेकर आने वालों की देरी होने पर भोजन शुरू हो गया था। इसी दौरान  गांव के लोग समारोह में हर्ष फायरिंग कर रहे थे। हर्ष फायरिंग में गांव निवासी राम जी मिश्र (25) को गोली लग गई। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी ने हर्ष फायरिंग की घटना से ही इनकार कर दिया।
विज्ञापन



हरदोई। जिलाधिकारी रमेश मिश्र ने बैठक कर कहा था कि हर्ष फायरिंग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। हर्ष फायरिंग पर रोक लगाने के लिए सभी गेस्ट हाउस संचालक, धर्मशाला संचालक को इस बात का प्रमाण पत्र देने के निर्देश दिए गए थे कि वह परिसर में हर्ष फायरिंग नहीं करने देंगे। गेस्ट हाउस में बड़े बडे़ अक्षरों में खिलवाएंगे कि हर्ष फायरिंग प्रतिबंधित है। इसके अलावा आयोजकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह बोले थे तत्कालीन एसपी
हरदोई। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने कहा था कि हर्ष फायरिंग को रोकने की जिम्मेदारी स्थानीय पुलिस के ऊपर है। उन्होंने थाना प्रभारियों को जिम्मेदार बताते हुए इस संबंध में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिस क्षेत्र में हर्ष फायरिंग की घटनाओं पर रोक नहीं लगती है। उन क्षेत्र के जिम्मेदार पुलिस अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।


अधिकारी बोले
हर्ष फायरिंग करने वालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होगा और कार्यक्रम स्थल के संचालक के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही थाना प्रभारियों पर भी कार्रवाई होगी। - अनीश अहमद अंसारी, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed