{"_id":"ec8061b426010f09b0a7219002b0171d","slug":"the-former-villege-head-of-the-fire-at-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान के घर पर लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान के घर पर लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Thu, 19 Feb 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाजीपुर गांव में पूर्व प्रधान के घर पर लगी आग में
विज्ञापन
चार छप्पर जल गए। अग्निकांड में दो एक गाय और बछिया झुलस गई। साथ ही हजारों
की गृहस्थी व नगदी राख हो गई। गांव वालों ने आग पर काबू पाया। समझा जाता
है कि आग छप्पर के नीचे जल रहे दिए से लगी थी।
बीती रात लगभग ग्यारह बजे हाजीपुर गांव में सलेमपुर ग्रामसभा के पूर्व प्रधान पारसनाथ के घर से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। समय रहते जागने पर पूर्व प्रधान ने स्वयं व परिवार को बचाया। जब तक गांव के लोग दौड़ कर आग पर काबू पाते, चार छप्पर, गृहस्थी का सारा सामान, अनाज और नगदी जल कर राख हो गई।
लगभग डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। गृहस्वामी के अनुसार छप्पर के नीचे दिया जल रहा था। संभावना है कि इसी से आग लगी। इस अग्निकांड में एक छप्पर के नीचे बंधी गाय व बछिया झुलस गई है। पूर्व प्रधान का परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।