फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The forest department team continued combing, leopard made a deer its prey in Dhamapur.

Hardoi News: वन विभाग की टीम करती रहीं कॉम्बिंग, तेदुंए ने धामापुर में हिरन को बनाया निवाला

Thu, 26 Mar 2026 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
The forest department team continued combing, leopard made a deer its prey in Dhamapur.
पिहानी। वन विभाग की टीम जाल लेकर घेरेबंदी और खेतों में कॉम्बिंग करती रही। तेंदुआ टीम को चकमा देकर गोमती किनारे धामापुर पहुंच गया। तेंदुए ने धामापुर में एक हिरन को अपना निवाला बना लिया। तेंदुआ के पगचिह्न धामापुर और भोगियापुर के खेतों के आसपास मिल रहे हैं।
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी की सीमा पर बसे पिहानी के अंबारी, जलालपुर और भोगियापुर गांव इन दिनों तेंदुआ की उछल-कूद से चर्चा में हैं। गन्ने में इधर से उधर चहलकदमी कर रहा तेंदुआ लगातार मोहम्मदी, लखीमपुर और पिहानी की टीमों को छका रहा है। टीमें तेंदुआ को पकड़ने के लिए तैयार हैं। जाल लेकर संभावित स्थानों पर तेंदुए को घेरने का प्रयास कर रहीं टीमों को चकमा देकर तेंदुआ बृहस्पतिवार को धामापुर पहुंच गया। यहां उसने सुबह एक हिरन को शिकार बना लिया। विशेषज्ञों के मुताबिक, तेंदुए के अब एक-दो दिन इसी क्षेत्र में ठहरने का अनुमान है। पास से गोमती नदी बहती है। ऐसा लगता है कि वह नदी के किनारे जंगल वापस होने की राह पर है। सही लोकेशन के लिए कैमरे से भी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed