फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The flood has receded, and the disaster has risen: Health under lock and key amidst diseases

बाढ़ उतरी, आफत चढ़ी : बीमारियों के बीच ताले में आरोग्य

Tue, 22 Sep 2026 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
The flood has receded, and the disaster has risen: Health under lock and key amidst diseases
फोटो- 30- खद्दीपुर चैनसिंह ​​स्थित बंद पड़ा आरोग्य मं​दिर। संवाद
हरपालपुर। कटियारी क्षेत्र में गंगा और रामगंगा का उफान थमने के बाद बाढ़ का पानी तो उतरने लगा है लेकिन अपने पीछे छोड़ गया गंदगी, सड़ांध और महामारी का खौफ। ऐसे समय में जब ग्रामीणों को तत्काल इलाज और दवाओं की जरूरत है तब क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं खुद बीमार नजर आ रही हैं। संवाद न्यूज एजेंसी ने सोमवार को हरपालपुर क्षेत्र के आरोग्य मंदिरों की पड़ताल की। इस दौरान ऐसी तस्वीरें सामने आईं जिसने प्रशासनिक दावों की पोल खोलकर रख दी। सुबह के वक्त एक-दो नहीं बल्कि तीन-तीन आरोग्य मंदिरों में ताले लटकते मिले और वहां तैनात सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) मौके से नदारद मिले।
विज्ञापन



केस 1: खद्दीपुर चैन सिंह- सुबह 9:15 बजे लटका मिला ताला
गंगा, रामगंगा के बीच बसे अति बाढ़ प्रभावित बेड़ीजोर ग्राम पंचायत के खद्दीपुर चैन सिंह गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में जब सुबह 9:15 बजे पड़ताल की गई तो मुख्य द्वार पर ताला लटक रहा था। केंद्र में तैनात सीएचओ शिवम मिश्रा मौके पर मौजूद नहीं थे। मरीज इलाज की आस में केंद्र के चक्कर काटकर लौटने को मजबूर दिखे।
विज्ञापन



केस 2: किर्तियापुर- सुबह 9:48 बजे भी नहीं खुला केंद्र
दयालपुर ग्राम पंचायत के किर्तियापुर में संविलियन विद्यालय के समीप स्थित आरोग्य मंदिर की स्थिति भी अलग नहीं थी। सुबह 9:48 बजे तक केंद्र का दरवाजा बंद था। यहां तैनात सीएचओ दीपिका गायब थीं। केंद्र बंद होने से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन



केस 3: पलिया- दरवाजे पर बंधीं बकरियां, बाहर लकड़ियों का ढेर
स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत की सबसे चिंताजनक तस्वीर पलिया गांव के आरोग्य मंदिर में देखने को मिली। सुबह 9:40 बजे यहां ताला लटक रहा था और तैनात सीएचओ अमर देवी अनुपस्थित थीं। आरोग्य मंदिर के बाहर लकड़ियों का बड़ा ढेर लगा मिला और दरवाजे पर बकरियां बंधीं नजर आईं। यह तस्वीर साफ बयां कर रही है कि जनस्वास्थ्य को लेकर जिम्मेदार कितने गंभीर हैं।


18 हजार आबादी पर मंडराता बीमारी का साया
कटियारी क्षेत्र के 29 गांवों की करीब 18,000 आबादी हाल ही में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित रही है। अब पानी घटने के साथ ही गलियों और मजरों में सड़ रही गंदगी से तेज दुर्गंध उठ रही है। इस कारण बुखार, डायरिया, त्वचा रोग और अन्य संक्रामक बीमारियों के तेजी से फैलने की आशंका गहरा गई है। ऐसे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का बंद रहना ग्रामीणों की जिंदगी से खिलवाड़ जैसा है।



एक छुट्टी पर दो की शिविर में ड्यूटी
सीएचसी हरपालपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद पांडेय ने बताया कि खद्दीपुर चैन सिंह में तैनात सीएचओ शिवम मिश्रा स्वीकृत अवकाश पर हैं। वहीं किर्तियापुर और पलिया में तैनात दोनों महिला सीएचओ की ड्यूटी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगाए गए विशेष स्वास्थ्य शिविरों में लगाई गई है इसलिए वे केंद्रों पर मौजूद नहीं थीं।

फोटो- 30- खद्दीपुर चैनसिंह स्थित बंद पड़ा आरोग्य मंदिर। संवाद

फोटो- 30- खद्दीपुर चैनसिंह स्थित बंद पड़ा आरोग्य मंदिर। संवाद

फोटो- 30- खद्दीपुर चैनसिंह स्थित बंद पड़ा आरोग्य मंदिर। संवाद

फोटो- 30- खद्दीपुर चैनसिंह स्थित बंद पड़ा आरोग्य मंदिर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed