फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The first principle of self-defense is courage; you can keep yourself safe in any situation.

Hardoi News: आत्मरक्षा का पहला सूत्र है हौसला किसी भी परिस्थिति में रख सकतीं खुद को सुरक्षित

Thu, 11 Dec 2025 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
The first principle of self-defense is courage; you can keep yourself safe in any situation.
फोटो-19-आत्मरक्षा की बारीकियां सिखातीं श्र​ष्टि अवस्थी। संवाद
संडीला। नगर के आईआर इंटर कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी श्रष्टि अवस्थी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा का पहला सूत्र हौसला है। इसके जरिये छात्राएं किसी भी परिस्थिति में खुद को सुरक्षित रख सकती हैं।
विज्ञापन

अपराजिता कार्यक्रम के तहत हुए आयोजन में श्रष्टि अवस्थी ने कुछ छात्राओं को बुलाकर आत्मरक्षा के टिप्स दिए। उन्होंने पंचिंग, किकिंग, ग्रैपिंग आदि का अभ्यास कराया। साथ ही गिरने से बचने की तकनीक बताई। हथियारों से बचाव के तरीके भी सिखाए। उन्होंने कहा कि छात्राओं को अपनी बात कहने में हिचकिचाना नहीं चाहिए। गलत का विरोध करना सीखें। कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय शुक्ला ने कहा कि छात्राओं को किसी भी प्रकार का उत्पीड़न या प्रताड़ना नहीं सहनी चाहिए। किसी के गलत व्यवहार का डटकर विरोध करना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रष्टि ने आत्मरक्षा की बारीकियां बताईं हैं। इनका सदुपयोग करें। कार्यक्रम के दौरान श्रृष्टि अवस्थी ने विद्यालय की छात्राओं अनामिका, खुशी, काव्या राय, अंशिका कुमारी और कामिनी के साथ आत्मरक्षा का अभ्यास करके दिखाया। कार्यक्रम का संचालन रमाकांत शुक्ला ने किया।
विज्ञापन




भारत की हर नारी 10 पर भारी : इंद्रेश
अपराजिता कार्यक्रम में संडीला कोतवाली के अतिरिक्त निरीक्षक इंद्रेश यादव ने कहा कि भारत की हर नारी में दस पर भारी होने की क्षमता है। आज की पीढ़ी भाग्यशाली है जिसे शिक्षा और नई चीजें सीखने का अवसर मिल रहा है। छात्राओं को इस स्वर्णिम अवसर का सदुपयोग कर आत्मनिर्भर बनने पर ध्यान देना चाहिए। अभिभावकों ने जो विश्वास बेटियों पर जताया है उसका सम्मान रखना बेटियों की भी जिम्मेदारी है।

फोटो-19-आत्मरक्षा की बारीकियां सिखातीं श्रष्टि अवस्थी। संवाद

फोटो-19-आत्मरक्षा की बारीकियां सिखातीं श्रष्टि अवस्थी। संवाद

फोटो-19-आत्मरक्षा की बारीकियां सिखातीं श्रष्टि अवस्थी। संवाद

फोटो-19-आत्मरक्षा की बारीकियां सिखातीं श्रष्टि अवस्थी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article