फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The fire was the second of a life

एक की आग से मौत तो दूसरी ने जान दी

Wed, 24 Jun 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 24 Jun 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
The fire was the second of a life

थाना क्षेत्र में पति से नाराज चल रही महिला ने मायके

विज्ञापन
में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, वहीं हरपालपुर क्षेत्र में आग से झुलसी महिला की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, कछौना थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुही निवासी छोटे लाल की पुत्री पूनम (26) का शव मंगलवार की सुबह घर के अंदर कोठरी में लटका मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।

घटना के विषय में परिजनोें ने बताया कि पूनम की सात वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के तिलक नगर निवासी विजय पुत्र दुलारे के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ समय के बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। जिस पर कोर्ट में मुकदमा दर्ज हुआ था। कुछ माह पूर्व ही उनमें सुलह हुई थी।

इधर तीन चार माह से फिर दोनों के बीच मन मुटाव हो गया था। इससे वह मायके में रह रही था। उसके एक पांच साल का पुत्र है। पति से नाराजगी के कारण वह काफी परेशान रहती थी। इसी के चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उधर, हरपालपुर थाना क्षेत्र में एक महिला घर पर खाना बनाते समय आग लगने से झुलस गई, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर पुत्री को जलाने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के अनुसार, हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दिवरनिया निवासी सरिता (40) पत्नी अजय सिंह सोमवार की देर शाम घर में चूल्हे पर खाना बना रही थी।

अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि 15 वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। उसके दो पुत्री और एक पुत्र है।

उधर, सरिता के पिता नेखराज सिंह निवासी दुलारपुर थाना लोनार ने ससुरालियों पर पुत्री को जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed