फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The fire scorched four women , two of the deaths

आग से चार महिलाएं झुलसी, दो की मौत

Sat, 18 Apr 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 18 Apr 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
The fire scorched four women , two of the deaths

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आग से चार महिलाएं झुलस

विज्ञापन
गईं, जिसमें उपचार के दौरान दो महिलाओं की मौत हो गई, वहीं एक की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। एक का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, पाली थाना क्षेत्र के कसबा निवासी गुलशन (15) पुत्री नूर हसन गुुुरुवार को घर पर खाना बना रही थीं। इसी बीच रसोई गैस सिलेंडर के रिसाव से आग लग गई। इससे किशोर गंभीर रूप से झुलस गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

जहां से उसे हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया था, पर इससे पहले परिजन उसे लखनऊ ले जाते उसकी अस्पताल में ही उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

उधर, रूबी (30) पत्नी पिंकू उर्फ राममोहन निवासी देवरिया थाना अल्लागंज शाहजहांपुर 12 दिन पूर्व आग से झुलस गई थी। उसे इलाज के लिए ससुरालीज जिला अस्पताल लेकर आए, जहां से डॉक्टर के जवाब देने पर परिजन बरेली ले गए। बरेली स्थित अस्पताल में उपचार से लाभ न होने पर रूबी के पिता वीर पाल निवासी मझिला उसे अपने साथ ले आए और दो दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां पर उसकी गुरुवार की रात उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। रूबी के पिता वीरपाल ने बताया कि आठ वर्ष पूर्व उसने अपनी पुत्री की शादी की थी। उसके दो पुत्र है।

उन्होंने बताया कि उसका दामाद अपने भाई से उसकी छोटी पुत्री से शादी करना चाहता था, पर वह तैयार नहीं था। उसने अपनी पुत्री की शादी दूसरी जगह कर दी। इसके बाद से वह लोग उसकी पुत्री का प्रताड़ित करने लगे। इसके लिए कई बार पंचायत हुई, पर उन लोगों ने उसे प्रताड़ित करना नहीं छोड़ा।

उसने आरोप लगाया कि 12 दिन पूर्व उसकी पुत्री घर में अकेली थी। तब उसके देवर नीतू और ननद ने उसकी पुत्री को जला दिया। इस कारण उसकी मौत हो गई। उधर, कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सहपुरनिवासी सरोजनी (40) पत्नी गुड्डू गुरुवार को घर में खाना बनाते समय आग से झुलस गई थी।

उसे इलाज को जिला अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर होने से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया, जबकि बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम बिजगवां निवासी प्रांशी (5) पुत्री सेवक राम गुरुवार की रात दीपक गिरने से झुलस गई। उसे इलाज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed