{"_id":"646bb5bf3fcc4a65860472a4","slug":"the-fire-broke-out-in-the-hut-due-to-the-fireworks-in-the-procession-hardoi-news-c-12-1-247711-2023-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बरात में चली आतिशबाजी से झोपड़ी में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बरात में चली आतिशबाजी से झोपड़ी में लगी आग
विज्ञापन
हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र के झाड़ापुरवा गांव में रविवार की रात बरात में छुटाई गई आतिशबाजी से झोपड़ी में आग लग गई। इससे गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया है। ग्रामीणों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
अरवल थाना क्षेत्र के झाड़ापुरवा गांव निवासी छविनाथ की पुत्री की रविवार को बरात आई थी। इसमें द्वारचार के समय आतिशबाजी छुटाई जा रही थी। आतिशबाजी की चिंगारी से गांव के ही मदनपाल की झोपड़ी में आग लग गई। इससे भूसा, अनाज, सोने-चांदी के आभूषण समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका है। सूचना पाकर सोमवार को मौके पर पहुंचे लेखपाल मोहम्मद जमाल ने अग्निकांड का आकलन किया है। (संवाद)