फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The file ordered by the Consolidation Officer's court was torn, FIR was lodged.

Hardoi News: चकबंदी अधिकारी के न्यायालय की आदेशशुदा फाइल फाड़ी, प्राथमिकी

Sun, 15 Feb 2026 10:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
The file ordered by the Consolidation Officer's court was torn, FIR was lodged.
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में पांच फरवरी को चकबंदी अधिकारी सदर के कनिष्ठ लिपिक से एक शख्स ने पत्रावली छीन ली। इसके बाद आदेशशुदा फाइल फाड़ दी। लिपिक को गाली-गलौज कर धमकाया। लिपिक की शिकायत पर शहर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

चकबंदी अधिकारी सदर के न्यायालय में तैनात सुनील कुमार ने बताया कि पांच फरवरी को वह कार्यालय के कमरा नंबर 12 में काम कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान नरसिया मऊ निवासी राजीव कुमार वहां आ गया। उसने अपनी पत्रावली के संबंध में जानकारी की। इस पर सुनील ने राजीव को पत्रावली दिखा दी। इस दौरान राजीव पत्रावली छीनकर वहां से भागने लगा। सुनील भी उनके पीछे दौड़े।
विज्ञापन

पत्रावली वापस मांगी तो वह गाली-गलौज करने लगा। जान से मारने की धमकी दी और न्यायालय की पत्रावली की आदेशशुदा फाइल फाड़ दी। उस पर सरकारी अभिलेख फाड़ देने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और जातिसूचक गालियां देने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया गया है। दावा है कि घटना के समय चकबंदी प्रशिक्षण केंद्र परिसर में अधिकारी, कर्मचारी और कुछ किसान भी थे। इन लोगों ने सुनील को राजीव से बचाया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शिकायत के आधार पर नरसियामऊ निवासी राजीव कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed