फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The festive season has added spice to the prices of dry fruits, fruits and edible oils

Hardoi News: मेवा, फल और खाद्य तेलों की कीमतों में लगा त्योहारी सीजन का तड़का

Mon, 03 Mar 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 03 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The festive season has added spice to the prices of dry fruits, fruits and edible oils
फोटो-05- किराने की दुकान पर खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन


- महंगाई से उपभोक्ताओं को झटका
- अखरोट गिरी 1,000-1,200, बादाम गिरी 800-900 और चिरौंजी 2,500-2,800 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सूखे मेवा, फल और खाद्य तेलों की कीमतों को त्योहारी सीजन का तड़का लग गया है। त्योहारी सीजन में मांग बढ़ने से कीमतों में भी उछाल आया है। जिससे उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा है।
त्योहारी सीजन शुरू होते ही बाजारों में खरीदारों के आने से रौनक तो लौटी है, लेकिन मांग बढ़ने से कीमतें भी चढ़ने लगी हैं। बाजार में एक बार फिर पकवान बनाने वाली सामग्री और अन्य वस्तुओं पर महंगाई का असर दिखने लगा है। सूखे मेवा सहित फलों के दाम बढ़ने लगे हैं। सदर बाजार में थोक और फुटकर व्यापारी ज्ञानेंद्र गुप्ता ज्ञानू, चंदन गुप्ता, जय कुमार सारस्वत ने बताया कि होली और रमजान के कारण बाजार में मेवा और फलों के साथ ही खाद्य तेलों आदि की मांग बढ़ी है।
विज्ञापन

बताया कि किशमिश 300-360, अखरोट गिरी 1,000-1,200, बादाम गिरी 800-900, चिरौंजी 2,500-2,800, कालीमिर्च 800-900, मखाना 1,300-1,400 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से बिक रहे हैं। जबकि पॉल आयल 130 रुपये प्रति लीटर, सोयाबीन आयल 130-155 रुपये प्रति लीटर और सरसों का तेल 155-165 रुपये प्रति लीटर के भाव पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सेब 200, संतरा और अंगूर 100 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव
नवीन फल मंडी और फुटकर बाजार की कीमत में 50-60 रुपये प्रति किलोग्राम का अंतर है। फल व्यापारियों ने बताया कि रमजान में फलों की मांग बढ़ती है। इसलिए मंडी में ही कीमत बढ़ गई हैं। जिसका असर फुटकर बाजार पर पड़ रहा है। सेब 200 रुपये प्रति किलोग्राम, संतरा और अंगूर 100 रुपये, केला 70 रुपये दर्जन के भाव पहुंच गया है। जिससे संतरा, अनार और अंगूर जूस के भाव में भी वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed