फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The feeder remained closed for five hours due to power line repair.

Hardoi News: बिजली लाइन मरम्मत के कारण पांच घंटे बंद रहा फीडर

Sun, 03 May 2026 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
The feeder remained closed for five hours due to power line repair.
फोटो-01- जिंदपीर चौराहा पर विद्युत लाइन पर काम करते कर्मचारी। संवाद
हरदोई। बिजली लाइन की मरम्मत के कारण शहर का पुलिस लाइन फीडर पांच घंटे तक और महोलिया शिवपार उपकेंद्र रविवार को दो घंटे तक बंद रहा। वहीं बारिश के कारण रविवार सुबह तीन से पांच बजे तक शहर के सभी उपकेंद्र बंद रहे। बिजली आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ता परेशान हुए।
विज्ञापन




विद्युत वितरण निगम की ओर से जर्जर विद्युत पोल व लाइन को बदलने का कार्य किया जा रहा है। रविवार सुबह से जिंदपीर चौराहे पर बिजली लाइन के पोल को बदलने व लाइन सही करने का काम शुरू किया गया। इससे कोयल बाग कॉलोनी उपकेंद्र से जुड़े पुलिस लाइन फीडर को सुबह छह बजे से बंद कर दिया गया था। बिजली लाइन को सही करने में पांच घंटे लग गए। 11 बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

वहीं, विद्युत उपकेंद्र महोलिया शिवपार के सभी फीडर सुबह 10 से 12 बजे तक बंद रहे। बिजली बंद होने से क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान हुए। अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि जहां पर लाइन व विद्युत पोल अधिक क्षतिग्रस्त है। उनको सही कराया जा रहा है। इसलिए बिजली आपूर्ति बाधित होती है उसे जल्द से जल्द शुरू करा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो घंटे शहर में नहीं रही बिजली
रविवार सुबह आंधी व पानी आने से शहर की आपूर्ति सुबह तीन बजे से बाधित हो गई। विद्युत उपकेंद्र कोयल बाग व सिटी की आपूर्ति सुबह सवा पांच बजे शुरू हुई। वहीं सांडी सड़क विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति छह बजे शुरू हुई। इसके उपरांत शहर के अन्य विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति नियमित हो सकी। कोयल बाग कॉलोनी का अस्पताल सड़क फीडर सुबह 11 बजे शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed