फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The father hit the innocent child who cried stubbornly with a stick, he died

Hardoi News: जिद पर रोये मासूम को पिता ने मारा डंडा, मौत

Tue, 14 Nov 2023 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
The father hit the innocent child who cried stubbornly with a stick, he died
बघौली। बघौली थाना क्षेत्र के पहाड़पुर मजरा अहिरी में दादी के पास जाने की जिद कर रो रहे मासूम को पिता ने डंडा मार दिया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरोरी ले जाया गया। जहां मासूम को मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के बाबा की तहरीर पर पिता के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पहाड़पुर निवासी अनुराग (7) दिवाली की रात अपने चचेरे भाई सचिन के साथ चारपाई पर सोया था। सोमवार सुबह लगभग पांच बजे वह उठकर दादी के पास जाने की जिद करने लगा। इस बीच वह रोने भी लगा। रोने की आवाज सुनकर उसका पिता योगेंद्र मौके पर आ गया। पिता को देखकर अनुराग डर गया और घर के अंदर की ओर भागने लगा।
विज्ञापन

इस पर योगेंद्र ने डंडे से अनुराग के सिर पर वार कर दिया। डंडा लगने से अनुराग वहीं गिर गया। उसके बाबा विश्राम अन्य परिजनों के साथ उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहिरोरी ले गए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बघौली विकास जयसवाल पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। कुछ देर बाद एसपी केसी गोस्वामी भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूछताछ की। सीओ विकास जयसवाल ने बताया कि विश्राम की तहरीर पर मृतक के पिता योगेंद्र के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed