{"_id":"590785af4f1c1b693c441d41","slug":"the-farmer-hanged-from-the-sickness","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से परेशान किसान ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से परेशान किसान ने फांसी लगाई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Tue, 02 May 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : प्रतिकात्मक
हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र के एजा गांव में रविवार को किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी लाश खेत में अंगोछे से लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर सोमवार को पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने किसी आरोप से इनकार किया है। उनका कहना है कि दर्द से पीड़ित होने के कारण फंदा लगाकर जान दी।
विज्ञापन
लोनार थाना क्षेत्र के एजा निवासी सुखपाल (45) खेती करता था। एक साल पहले सड़क हादसे में उसके दोनों पैर टूट गए थे। काफी इलाज के बाद भी वह दर्द से पीड़ित रहता था। रविवार सुबह करीब 10 बजे वह खेतों की तरफ जाने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन
काफी देर तक वह घर नहीं आया। करीब दो बजे परिजन उसकी खोजबीन करते खेत पहुंचे। खेत में उसका शव अंगोछा से फंदे से लटका मिला। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
मृतक के भाई अमर सिंह आरोप से इनकार किया है। बताया कि पैरों के दर्द से वह पीड़ित था। इसी के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। उसके दो बेटे व एक बेटी है। प्रभारी एसओ एसएसआई जैनेंद्र ने बताया कि उनको कोई तहरीर नहीं मिली है।