फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The family kept doing exorcism for 36 hours to bring the dead youth back to life.

Hardoi News: मृत युवक को जिंदा कराने के लिए 36 घंटे झाड़-फूंक कराते रहे परिजन

Sat, 02 Sep 2023 11:25 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 02 Sep 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
The family kept doing exorcism for 36 hours to bring the dead youth back to life.
पाली। वैज्ञानिक युग में आज भी कुछ लोग अंध विश्वास में जकड़े हुए हैं। ऐसा ही एक मामला उमरिया में देखने को मिला। यहां सर्प दंश से युवक की मौत हो जाने के बाद भी परिजन 36 घंटे तक झाड़-फूंक से उसके जीवित होने का इंतजार करते रहे। तीसरे दिन शव का अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र की लखमापुर ग्राम पंचायत के मजरा उमरिया निवासी विमलेश (42) खेती करता था। बृहस्पतिवार की शाम उसके हाथ में सर्प ने डस लिया था। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की जगह पछेरिया गांव में एक देसी दवा पिलाकर झाड़ फूंक कराने ले गए। कोई राहत न मिलने पर परिजन उसे फर्रुखाबाद के एक अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव आ गए। गांव में किसी ने कन्नौज के एक झाड़फूंक करने वाले के बारे में बताया, तो परिजन शव लेकर वहां चले गए। वहां झाड़फूक करने वाला नहीं मिला। इसके बाद लोनार कोतवाली क्षेत्र के बूटामऊ गांव में झाड़-फूंक कराते रहे। परिजन शव लेकर बूटामऊ पहुंच गए, लेकिन वहां भी कोई फायदा नहीं मिला। अंतत: शनिवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed