फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The family created a ruckus over the death of the newborn

Hardoi News: नवजात की मौत पर परिजनों ने काटा हंगामा

Fri, 18 Apr 2025 10:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Fri, 18 Apr 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
The family created a ruckus over the death of the newborn
सीएचसी के चिकित्सक ने महिला चिकित्सालय किया था रेफर, परिजनों ने निजी चिकित्सालय में कराया भर्ती
विज्ञापन

- पुलिस ने शव को कब्जे में लिया, जांच-पड़ताल में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
कछौना। निजी अस्पताल में प्रसव पीड़ा पर महिला ने बड़े ऑपरेशन से पुत्र को जन्म दिया। कुछ देर बाद ही नवजात ने दम तोड़ दिया। नवजात की मौत की भनक लगते ही परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। कोतवाली पुलिस में तहरीर दी।
पूरा गांव निवासी आदित्य कुमार अवस्थी ने बताया की उनकी पत्नी खुशबू शुक्ला को सुबह करीब सात बजे प्रसव पीड़ा हुई। बताया कि खुशबू का यह पहला बच्चा था। जिस पर उन्होंने कछौना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां पर चिकित्सक ने महिला जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

महिला चिकित्सालय न ले जाकर नगर के निजी स्वास्तिक अस्पताल में खुशबू को भर्ती कराया। वहां पर डाॅक्टरों ने बड़ा ऑपरेशन किया। जिससे पुत्र का जन्म हुआ। कुछ देर बाद नावजात ने दम तोड़ दिया। उन्होंने निजी अस्पताल के चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। कोतवाल छोटे लाल ने बताया कि नवजात का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़लाल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed