फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The employee dismissed for theft from the dead body cheated 12 thousand rupees from the brother of the deceased in the name of post mortem.

Hardoi News: शव से चोरी में बर्खास्त कर्मचारी ने पोस्टमार्टम के नाम पर मृतका के भाई से 12 हजार ठगे

Thu, 08 Aug 2024 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
The employee dismissed for theft from the dead body cheated 12 thousand rupees from the brother of the deceased in the name of post mortem.
हरदोई। शव के जेवर चोरी किए जाने के आरोप में बर्खास्त किए गए पोस्टमार्टम हाउस के आउटसोर्सिंग कर्मचारी ने पोस्टमार्टम में सही रिपोर्ट लगवाने के नाम पर मृतका के भाई से 12 हजार रुपये ठग लिए। रुपये ठगने से पहले उसने मृतका के भाई को परिजनों समेत जेल जाने के लिए तैयार रहने को भी कहा। घबराकर उसने फोनपे के जरिए रुपये बर्खास्त कर्मचारी को दे दिए।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के राव बहादुर निवासी संतराम की बहन एनपी देवी की शादी बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी शीलू के साथ हुई थी। चार अगस्त को ससुराल में ही एनपी देवी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पांच अगस्त को पोस्टमार्टम हुआ था। संतराम के मुताबिक वह पहले भी पोस्टमार्टम हाउस जा चुके थे और तब यहां तैनात रहे रुपेश पटेल का नंबर उसके पास था। रुपेश को उसने फोन कर पूरी जानकारी दी और पोस्टमार्टम सही ढंग से कराने के लिए कहा। इस पर रुपेश ने उससे कहा कि वह बाहर है। 20 हजार रुपये फोन पर ट्रांसफर करने के लिए भी कह दिया।
विज्ञापन

संतराम ने रुपये दे पाने से मना किया तो रुपेश ने उससे कहा कि विपक्षी 25 हजार रुपये देने को तैयार हैं। इस पर संतराम घबरा गया और उसने 12 हजार रुपये ही पास होने की बात कही। इस पर रुपेश ने 12 हजार रुपये अपने फोनपे से मंगवा लिए। बाकी के आठ हजार रुपये बाद में देने को कहा। इसके बाद से आठ हजार रुपये और देने की मांग कर रहा है। इस पर जब उसने जानकारी की तो पता चला कि रुपेश पटेल काे नौकरी से निकाला जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतराम का शिकायती पत्र मिला है। रुपेश पटेल को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है। पूरे मामले की रिपोर्ट एसपी को भेजी जाएगी और रुपेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। -डॉ. रोहताश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed