फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The driver was made to drink alcohol and the car was looted, he was caught within 24 hours

Hardoi News: चालक को शराब पिला कार लूटी, 24 घंटे में पकड़ा गया

Sat, 11 Jan 2025 11:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 11 Jan 2025 11:57 AM IST
विज्ञापन
The driver was made to drink alcohol and the car was looted, he was caught within 24 hours
रामकुमार।   - फोटो : रामकुमार। संवाद
फोटो-21- बरामद ईको कार। संवाद
विज्ञापन

फोटो-22- रामकुमार। संवाद
- बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में म्योरा मोड़ के पास चालक को सड़क पर फेंक दिया
- कानपुर से किराये पर कार बुक कर निकला था उन्नाव का लुटेरा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई (बिलग्राम)। लखनऊ जाने के लिए किराये पर कार बुक करने के बाद शातिर ने चालक को शराब पिलाकर कार के बाहर फेंक दिया। इसके बाद कार लेकर भाग निकला।
कार चालक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और सर्विलांस के सहयोग से पुलिस शातिर तक पहुंच गई। 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने लुटेरे को गिरफ्तार कर लूटी गई कार बरामद कर ली।

कानपुर नगर के थाना सांढ़ थाना क्षेत्र के नेवादा भरथुआ गांव निवासी सुमित कार चालक है। कानपुर के ही गुजैनी थाना क्षेत्र के रामगोपाल चौराहा निवासी विशाल की ईको कार चलाता है। बृहस्पतिवार की दोपहर उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के रायपुर गढ़ी निवासी रामकुमार सिंह ने लखनऊ जाने के लिए कार किराये पर ली थी।
विज्ञापन

लखनऊ के लिए निकलने के कुछ देर बाद ही रामकुमार ने सुमित को अपने साथ शराब पिला दी। कुछ देर बाद सुमित से कहा कि उसके करीबी रिश्तेदार की कन्नौज में मौत हो गई है, इसलिए अब लखनऊ न जाकर कन्नौज जाएगा। इस पर सुमित ने कार कन्नौज की तरफ मोड़ दी। हरदोई के बिलग्राम थाना क्षेत्र के म्योरा मोड़ के पास रामकुमार ने सुमित को कार से बाहर फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुमित ने मौके पर ग्रामीणों को घटना के बारे में बताया। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। सीओ रवि प्रकाश सिंह और कोतवाल उमाकांत दीपक के नेतृत्व में सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। अलग-अलग स्थानों से मिले फुटेज के आधार पर कुछ मोबाइल नंबर भी सर्विलांस पर लगाए गए। इसके बाद पुलिस ने राम कुमार सिंह को शुक्रवार शाम लगभग चार बजे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से लूटी गई कार भी बरामद की गई है।
इनसेट
अजय बनकर राम कुमार ने बुक कराई थी कार
पुलिस टीम ने घटना का पता चलने के बाद कानपुर के गुजैनी निवासी कार मालिक से भी जानकारी ली, तब पता चला कि राम कुमार सिंह ने कार किराये पर लेते समय अपना नाम अजय सिंह बताया था। रास्ते में बातचीत के दौरान भी वह चालक सुमित को अपना नाम रामकुमार बताता रहा। जब वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया तब पता चला कि उसका नाम अजय नहीं, बल्कि राम कुमार सिंह है।


इनसेट
शातिर राम कुमार पर लखनऊ, उन्नाव में दर्ज हैं 17 मामले
सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि राम कुमार सिंह शातिर अपराधी हैं। राम कुमार के खिलाफ लखनऊ के मानकनगर थाने में दो और काकोरी व पारा थाने में एक-एक मामला दर्ज है। उन्नाव के थाना माखी, थाना अजगैन में भी कई मामले दर्ज हैं। कानपुर के बिल्हौर थाने में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज हैं। ज्यादातर मामले आर्म्स एक्ट, जानलेवा हमला और लूट के हैं।

रामकुमार।  

रामकुमार।  - फोटो : रामकुमार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed