{"_id":"57daf0154f1c1bd136d47bdf","slug":"the-driver-opened-the-window-of-the-bus-hit-the-bike-driver-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर ने खोली बस की खिड़की टकराकर बाइक चालक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइवर ने खोली बस की खिड़की टकराकर बाइक चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Fri, 16 Sep 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद भीड़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अरवल थाना क्षेत्र के चौसार गांव निवासी युवक की गुरुवार को रोडवेज बस की चपेट में आने से मौत हो गई। ड्राइवर ने बस की खिड़की खोली और ओवरटेक करते समय बाइक चालक खिड़की से जा भिड़ा। चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था। सिर पर चोट लगने जान चली गई।
विज्ञापन
अरवल थाना क्षेत्र के चौसार गांव निवासी हरीराम का पुत्र सोनपाल (35) गांवों में ठेले पर फेरी लगाकर चाट और बर्फ बेचता था। उसके पुत्र सुमित ने बताया कि गुरुवार सुबह वह बाइक से हरपालपुर कस्बा बर्फ लेने गए थे। लौटते समय टिलिया घटवासा के पास रोडवेज बस को ओवरटेक कर रहे थे। तभी बस के ड्राइवर ने खिड़की खोल दी। वह खिड़की सोनपाल के सिर में लगी और बाइक समेत वह दूर जा गिरा। मौके पर ही सोनपाल की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद बस चालक भाग गया। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी रनवीर सिंह पहुंचे। परिजनों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसओ ने बताया कि पुत्र सुमित की तहरीर पर रोडवेज चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन