फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The driver fainted due to brain stroke in a moving bus, the uncontrolled bus hit a car and an e-rickshaw

Hardoi News: चलती बस में ब्रेन स्ट्रोक से बेहोश हुआ चालक, बेकाबू बस ने मारी कार और ई-रिक्शा ने टक्कर

Sun, 27 Jul 2025 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
The driver fainted due to brain stroke in a moving bus, the uncontrolled bus hit a car and an e-rickshaw
दुर्घटनाग्रस्त रोडवेज बस। - फोटो : संवाद
सांडी (हरदोई)। बघराई क्षेत्र में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब चलती रोडवेज बस के चालक को ब्रेन स्ट्रोक पड़ गया। बस चालक राघवेंद्र (50) बेहोश हो गए, जिससे बस नियंत्रण से बाहर हो गई और पहले एक कार व फिर ई-रिक्शा से टकरा गई।
विज्ञापन




गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। चालक का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।



बरनई चतरखा निवासी राघवेंद्र हरदोई डिपो की बस लेकर फर्रुखाबाद वाया सांडी जा रहे थे। जैसे ही बस शहर से करीब 15 किलोमीटर दूर पहुंची, उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया। बेकाबू बस ने परिवार के साथ नैमिष जा रहे ककरा निवासी संजीव तिवारी की कार और लाहोरीपुरवा निवासी विकास के ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा में सवार आदमपुर निवासी अफसाना घायल हो गईं।
विज्ञापन




सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी सांडी पहुंचाया, जहां से राघवेंद्र को हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज और फिर निजी अस्पताल रेफर किया गया। यहां डॉक्टर ने बताया कि चालक राघवेंद्र को ब्रेन स्ट्रोक पड़ा है और उनकी हालत गंभीर है। वे आईसीयू में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




रोडवेज एआरएम भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि सभी चालकों का हर छह माह में स्वास्थ्य परीक्षण और ड्यूटी से पहले ब्रेथ एनालाइजर जांच की जाती है। राघवेंद्र सुबह ड्यूटी से पहले पूरी तरह स्वस्थ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed