फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The draft roll will not be issued today, but on January 6th, and claims and objections will be taken.

Hardoi News: आज नहीं, छह जनवरी को आएगा ड्राफ्ट रोल, लिए जाएंगे दावे-आपत्ति

Tue, 30 Dec 2025 10:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
The draft roll will not be issued today, but on January 6th, and claims and objections will be taken.
फोटो 23: प्रफुल्ल कुमार ​त्रिपाठी। संवाद
हरदोई। मतदाता ड्राफ्ट रोल के प्रकाशन की भारत निर्वाचन आयोग ने तिथि बढ़ा दी है। अब 31 दिसंबर के स्थान पर छह जनवरी 2026 को ड्राफ्ट रोल का प्रकाशन होगा। वहीं, मतदाताओं को ड्राफ्ट रोल के परीक्षण के साथ ही दावा और आपत्तियां दाखिल किए जाने के लिए एक माह का समय दिया जाएगा। मतदाता ड्राफ्ट रोल पर छह जनवरी से छह फरवरी तक दावा और आपत्ति दाखिल कर सकेंगे। फाइनल मतदाता सूची छह मार्च को आएगी।
विज्ञापन

विधानसभावार फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में वास्तविक मतदाता के साथ ही मृतक, शिफ्टेड, गैरहाजिरी और डुप्लीकेट मतदाताओं को चिह्नित किया गया है। जिले के आठ विधानसभा क्षेत्रों में जून 2025 तक की मतदाता सूची में शामिल रहे 30,19,415 मतदाताओं के अभियान में एसआईआर फॉर्म भरवाया गया। एसआईआर अभियान में गैरहाजिर, शिफ्टेड, मृतक और डुप्लीकेट श्रेणी में 5.44 लाख मतदाता चिह्नित हुए हैं। इन नामों को ड्राफ्ट रोल से हटा दिया गया है। इन नामों को हटाए जाने के बाद 24,74,733 मतदाताओं के नामों को शामिल करते हुए ड्राफ्ट रोल तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग ने एसआईआर अभियान कार्यक्रम में ड्राफ्ट रोल प्रकाशन के लिए 31 दिसंबर 2025 की तिथि तय की थी। आयोग ने अब ड्राफ्ट रोल प्रकाशन की तिथि को बढ़ाकर छह जनवरी 2026 कर दिया है। छह जनवरी को ड्राफ्ट रोल के प्रकाशन के साथ ही आमजन के परीक्षण के लिए मतदान केंद्रों पर उपलब्ध कराया जाएगा। ड्राफ्ट रोल के आधार मतदाता अपना दावा और आपत्ति दाखिल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

2.25 लाख मतदाताओं को दिए जाएंगे नोटिस
विधानसभावार फोटोयुक्त मतदाता सूची के एसआईआर अभियान में अब ड्राफ्ट रोल प्रकाशन की समयावधि बढ़ा दी गई है जिसमें दावा और आपत्ति लिए जाने के साथ ही मतदाताओं को नोटिस दिए जाने की समयसीमा में बदलाव हो गया है। जिले में अभियान के दौरान चिह्नित 2,25,940 मतदाताओं को नोटिस दिए जाएंगे। ऐसे मतदाताओं को छह जनवरी से 27 फरवरी के मध्य नोटिस दिए जाएंगे। नोटिस पर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए मतदाता को शपथ पत्र के साथ ही मजबूत साक्ष्य भी देना होगा। -प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed