फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The district ranks fourth in the state and first in the division in development and revenue works.

Hardoi News: विकास और राजस्व कार्यों में प्रदेश में चौथे और मंडल में पहली पायदान पर जिला

Fri, 10 Apr 2026 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
The district ranks fourth in the state and first in the division in development and revenue works.
-मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की रैंक जारी, जिलाधिकारी बोले, सभी अधिकारियों का सामूहिक प्रयास
विज्ञापन




संवाद न्यूज़ एजेंसी



हरदोई। मुख्यमंत्री कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री डैशबोर्ड की मार्च माह की रैंक शुक्रवार को जारी कर दी गई। विकास और राजस्व कार्यों में जिला प्रदेश में चौथे और मंडल में पहले स्थान पर आया है। जिलाधिकारी अनुनय झा ने इसे सभी अधिकारियों का सामूहिक प्रयास बताया है। बताया कि अधिकारियों को चालू वित्तीय वर्ष में अभी से पूरी मेहनत से लक्ष्य पूर्ति के लिए जुट जाने के लिए कहा गया है।



मुख्यमंत्री कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से जुड़े कार्यों की नियमित समीक्षा की जाती है। इसके लिए ऑनलाइन रिपोर्ट और प्रगति फीड की जाती है। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी डॉक्टर राम प्रकाश ने बताया कि मार्च माह की रैंकिंग मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कर दी गई है। इसमें जनपद को प्रदेश में चौथा स्थान और मंडल में प्रथम स्थान हासिल हुआ है।
विज्ञापन




बताया कि राजस्व कार्यों में जनपद को प्रदेश में तीसरा और विकास कार्यों में सातवां स्थान मिला है। विकास कार्यों में 77 बिंदुओं में ए श्रेणी, दो में बी श्रेणी और तीन में सी श्रेणी प्राप्त हुई है। ऐसे ही राजस्व कार्यों में 41 में ए श्रेणी, सात में बी, दो में सी श्रेणी और एक में डी श्रेणी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed